ओलंपिक हीरो Neeraj Chopra पत्नी हिमानी मोर के साथ बने PM मोदी के मेहमान, मुलाकात बनी यादगार, तस्वीर वायरल
PM Modi Hosts Neeraj Chopra: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर देश के गोल्डन बॉय और स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की मेजबानी की। इस खास मुलाकात में नीरज के साथ उनकी पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद थीं। प्रधानमंत्री ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी।
पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर (PM Modi Hosts Neeraj Chopra)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज और हिमानी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। हमारे बीच खेल जगत सहित कई विभिन्न मुद्दों पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। यह मुलाकात नीरज के लिए इसलिए भी खास थी क्योंकि उन्होंने इसी साल पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ एक निजी समारोह में शादी की थी।

खेल प्रतियोगिताओं से ब्रेक पर हैं नीरज
फिलहाल नीरज खेल प्रतियोगिताओं से ब्रेक पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा के लिए यह साल मिला-जुला रहा है। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 मीटर की जादुई बाधा को पार किया, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि रही। हालांकि, फिटनेस समस्याओं और चोटों के कारण वह सितंबर में अपनी विश्व चैंपियनशिप के खिताब का बचाव नहीं कर सके और आठवें स्थान पर रहे।
फिर तिरंगा लहराने की तैयारी
मैदान पर वापसी की तैयारी के बीच, नीरज ने अपने नाम पर बेंगलुरु में एक विशेष 'जैवलीन थ्रो इवेंट' भी आयोजित किया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। नीरज चोपड़ा अब भविष्य की चुनौतियों के लिए कमर कस रहे हैं। उन्होंने खेल जगत के महानतम भाला फेंक खिलाड़ी और तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जान जेलेज्नी को अपना नया कोच नियुक्त किया है। जेलेज्नी के नाम 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। नीरज को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में वह अपनी तकनीक को और बेहतर कर सकेंगे और आने वाले टूर्नामेंटों में एक बार फिर तिरंगा लहराएंगे।












Click it and Unblock the Notifications