भारतीय गेमिंग जगत में शोक की लहर, 24 साल के खिलाड़ी का अचानक निधन, पायल गेमिंग हुईं भावुक
Tahir Mukhtar Tragic Death News: भारतीय ई स्पोर्ट्स और गेमिंग समुदाय के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय फ्री फायर कंटेंट क्रिएटर और पूर्व प्रोफेशनल खिलाड़ी ताहिर मुख्तार अब हमारे बीच नहीं रहे। ताहिर को गेमिंग की दुनिया में 'ताहिर Fuego FF' के नाम से जाना जाता था। उनके आकस्मिक निधन की खबर ने लाखों फैंस को मायूस कर दिया है। इस डेथ के साथ ही पूरी इंडस्ट्री में मानसिक स्वास्थ्य और ई-स्पोर्ट्स के दबाव पर एक नई बहस छिड़ गई है।
कैसे हुई खिलाड़ी की मौत (Tahir Mukhtar Tragic Death News)
रिपोर्ट्स के अनुसार यह दुखद घटना मुंबई स्थित गॉडलाइक ई-स्पोर्ट्स (GodLike Esports) बूटकैंप में देर रात घटित हुई। बताया जा रहा है कि ताहिर ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की पुष्टि होते ही सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। लेकिन ताहिर को आखिर सुसाइड करने की नौबत क्यों आई इस पर चर्चाएं तेज हैं।

पायल गेमिंग सहित फैंस दे रहे हैं श्रद्धाजंलि
ताहिर के निधन पर देश की प्रमुख गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल धारे (पायल गेमिंग) सहित कई नामचीन हस्तियों ने दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर "R.I.P Tahir" ट्रेंड कर रहा है। फैंस उन्हें एक मेहनती और प्रेरणादायक गेमर के रूप में याद कर रहे हैं। रेडिट और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए गए संदेशों में उनकी मिलनसार छवि और खेल के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया है।
पायल गेमिंग अक्सर गेमिंग कम्युनिटी में गलत सूचनाओं और एथिक्स के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। उनके फॉलोअर्स ने भी इस क्षति को कम्युनिटी के लिए एक बड़ा 'ब्लैक डे' करार दिया है। एक खिलाड़ी और क्रिएटर के तौर पर ताहिर का सफर दमदार रहा था। कॉम्पिटिटिव फ्री फायर से लेकर कंटेंट क्रिएशन तक उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications