Paralympics 2024: पैरालंपिक में आज भारत को हुई निराशा, जानिए किसने जीता मेडल और कौन हारा

Paralympics Mein Aaj Kon Jeeta: पेरिस में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में आज का दिन भारत के लिए सुखद नहीं रहा। कल के दिन में कई मेडल जीतने के बाद आज भारतीय दल को निराशा हाथ लगी। हालांकि मेडल के करीब जाकर भारत को निराश होना पड़ा। एक भी मेडल भारत को मिलता नहीं दिख रहा था लेकिन अंत में दीप्ति ने दमखम दिखाया।

हालांकि एक और दिलचस्प बात यह भी है कि आज भारत के उतने मुकाबले भी नहीं थे। अवनि लेखरा से राइफल शूटिंग में मेडल की उम्मीद की जा रही थी। वह फाइनल तक जाने के बाद लड़खड़ा गईं और पांचवें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया और मेडल से चूक गईं। दीप्ति जीवंजी ने भारत के लिए मेडल जीता

paralympics 2024
  • महिला राइफल शूटिंग के SH1 के फाइनल में अवनि लेखरा पांचवें स्थान पर रहीं, मोना अग्रवाल इस इवेंट में क्वालिफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाईं।
  • महिला F34 शॉट पुट में भाग्यश्री जाधव फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं।
  • महिलाओं की आर्चरी रिकर्व में भारत की पूजा बाहर हो गईं। क्वार्टर फाइनल में उनको चीनी आर्चर ने पराजित किया।
  • महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के टी20 राउंड में जीवनजी दीप्ति ने फाइनल मैच में दमखम दिखाते हुए कांस्य पदक जीत लिया।
  • इससे पहले कल रात हुए पुरुष जैवेलिन थ्रो इवेंट में भारत को सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल दिलाया था। वह लगातार दूसरे पैरालंपिक में गोल्ड हासिल करने में सफल रहे थे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+