Paris Paralympics 2024: कौन है टोक्यो पैराओलंपिक में सोना जीतने वाले सुमित अंतिल की दुल्हनिया? जानिए खास बातें
Sumit Antil Love Story in Hindi: पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद अब 28 अगस्त से पेरिस पैरालंपिक 2024 का प्रारंभ होने जा रहा है। सभी एथलीटों ने इसके लिए कमर कस ली है।
एक बार फिर से हर किसी की निगाहें टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित अंतिल पर लगी हुई है, सबको उम्मीद है कि वो इस बार भी कमाल करेंगे।

आपको बता दे कि सुमित अंतिल पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की एफ64 कैटेगरी में भाग लेने वाले हैं। मालूम हो कि अपने खेल से विश्नपटल पर भारत को इतराने का मौका देने वाले सुमित अंतिल की कहानी बेहद ही दर्दनाक है।
17 बरस की उम्र में सुमित अंतिल के साथ हुआ था भयंकर हादसा
मात्र 17 बरस की उम्र में एक हादसे में अपना पैर गंवाने वाले सुमित अंतिल कृत्रिम पैर का प्रयोग करते हैं। अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति बनाने वाले सुमित अंतिल आज लोगों के लिए मिसाल है।
7 वर्ष की अवस्था में सुमित ने खोया अपने पिता को
7 जून 1998 को सोनीपत, हरियाणा में जन्मे सुमित के पिता राम कुमार मितल भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे, मात्र 7 वर्ष की अवस्था में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था लेकिन इनकी मां निरमाला देवी ने सारी मुश्किलों को झेलते हुए अपने बच्चों को एक सुनहरी परवरिश दी।
कुश्ती में अपना करियर बनाना चाहते थे सुमित
सुमित की तीन बहने हैं। सुमित बचपन से ही कुश्ती में अपना करियर बनाना चाहते थे और भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे।लेकिन साल 2015 में एकदिन जब वे ट्यूशन क्लास से घर लौट रहे थे, तब उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी,नतीजतन, उनका बायां पैर काटना पड़ा और उन्हें पहलवान बनने का सपना छोड़ना पड़ा।
सुमित ने किया अपनी मुसीबतों का डटकर सामना किया
उनकी जगह कोई और होता तो शायद टूट जाता लेकिन सुमित अंतिल ने हार नहीं मानी और अपनी मुसीबतों का डटकर सामना किया।
दिल्ली की रहने वाली शीतल से की है शादी
उन्होंने दिल्ली की रहने वाली शीतल से शादी की है, उनकी दु्ल्हनिया उनकी मां ने ही खोजी थी। घरवालों की सहमति से साल 2022 में दोनों ने सात फेरे लिए थे। ये शादी काफी चर्चित रही थी क्योकि काफी हाई-प्रोफाइल शादी होने के बाद भी ये बड़ी ही सादे ढंग से हुई थी।
शीतल को सुमित की सादगी काफी पसंद है
आपको बता दें शीतल-सुमित कूल कपल कहे जाते हैं। कहा जाता है कि शीतल को सुमित की सादगी काफी पसंद है और इसी कारण उन्होंने उन्हें अपना जीवन साथी चुना।
नीरज चोपड़ा ने भी सुमित को दी शुभकामनाएं
पूरा देश सुमित के लिए दुआ कर रहा है, पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने भी उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दे कि सुमित ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं, जो कि निम्नलिखित हैं...
- 2021 - खेल रत्न पुरस्कार, भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान।
- 2022 - पद्म श्री पुरस्कार, भारत गणराज्य का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
- 2024 - स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स 2024: स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर (पैरास्पोर्ट्स)
- 2024 - फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 2024
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?













Click it and Unblock the Notifications