Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Paris Paralympics 2024 Medals Tally: भारत की मेडल टैली में एक और पदक का इजाफा, रुबीना ने जीता ब्रॉन्ज

Paris Paralympics 2024 Medals Tally: भारत की रुबीना फ्रांसिस ने शनिवार, 31 अगस्त को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। रुबीना ने पेरिस के चेटौरॉक्स- फाइनल रेंज में 211.1 अंक हासिल करके मेडल हासिल किया। यह पेरिस पैरालिंपिक में भारत का पांचवां मेडल है। आइए भारत की मेडल टैली पर एक नजर डालते हैं।

भारत को रुबीना ने दिलाया पांचवां मेडल
भारतीय निशानेबाज रुबीना अपने 19वें और 20वें शॉट में टॉप 2 स्थानों पर भी पहुंचीं, लेकिन अपनी स्थिति को बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सकीं। वह ईरान की सरेह जावनमर्डी (गोल्ड) और तुर्किये की आयसेल ओजगन (सिल्वर) से पीछे रह गईं, जिन्होंने क्रमशः 236.8 और 231.1 अंकों के साथ समाप्त किया।

Rubina Francis

अवनी लेखरा ने दिलाया सीजन का पहला गोल्ड मेडल
दरअसल, पेरिस पैरालंपिक के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाजों ने देश के लिए पदकों की झड़ी लगा दी और वैश्विक मंच पर अपना दबदबा दिखाया। पैरा-स्पोर्ट्स में उत्कृष्टता की मिसाल अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में अपना खिताब बरकरार रखते हुए पैरालंपिक में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता।

मनीष नरवाल ने दिलाया पहला सिल्वर
अवनी लेखरा के बाद 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 श्रेणी में मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ड मेडल जीता। इसके बाद, प्रीति पाल ने भी महिलाओं की 100 मीटर T35 स्पर्धा में ब्रॉन्ड जीता, जबकि मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में सिल्वर मेडल जीता।

मेडल टैली- (31 अगस्त, शाम 7 बजे IST तक अपडेटेड)

रैंक देश गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल ब्रॉन्ज मेडल टोटल मेडल
1 पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना 16 12 6 34
2 ग्रेट ब्रिटेन 6 6 4 16
3 नीदरलैंड 5 2 1 8
4 ब्राजील 5 1 9 15
5 भारत 1 1 3 5

ये भी पढ़िए- Rubina wins bronze: भारत ने जीत लिया एक और मेडल! रुबीना ने शूटिंग में ब्रॉन्ज पर साधा निशाना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+