Paris Paralympics 2024, Medals Tally: पैरालिंपिक में भारतीय एथलीटों ने रच दिया इतिहास, जीते रिकॉर्ड 20 मेडल
Paris Paralympics 2024, Medals Tally: भारत के पैरा-एथलीटों ने पेरिस में तीन गोल्ड, सात सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज समेत 20 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस पदक तालिका के साथ, भारतीय दल ने तीन साल पहले पैरालिंपिक के टोक्यो सीजन में अपने हाईएस्ट पदकों की संख्या 19 को पार कर लिया। सोमवार और मंगलवार को, भारतीय दल ने देश के लिए 13 पदक जीते, जिससे पदकों की संख्या रिकॉर्ड 20 हो गई।
टोक्यो सीजन (24 अगस्त - 5 सितंबर, 2021) में, भारत ने पांच गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज सहित 19 मेडल के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में अब तक किसने कौन-सा मेडल जीता, यहां जानें
पेरिस पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय:
- अवनि लेखरा ने दो पैरालंपिक गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
- नितेश कुमार ने भी पुरुषों के एकल SL3 बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
- सुमित अंतिल ने भाला फेंक में अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार दूसरा पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीता।
पेरिस पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय:
- मनीष नरवाल - पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (शूटिंग)- रजत
- निषाद कुमार - पुरुष ऊंची कूद T47 (एथलेटिक्स)- रजत
- योगेश कथुनिया - पुरुष डिस्कस थ्रो F56 (एथलेटिक्स)- रजत
- तुलसीमथी मुरुगेसन - महिला एकल SU5 (बैडमिंटन)- रजत
- सुहास यतिराज - पुरुष एकल SL4 (बैडमिंटन)- रजत
- शरद कुमार - पुरुष ऊंची कूद T6 फाइनल- रजत
- अजीत सिंह - पुरुष भाला फेंक F46 इवेंट- रजत
पेरिस पैरालिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय:
- मोना अग्रवाल - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (शूटिंग) - कांस्य
- प्रीति पाल - महिलाओं की 100 मीटर T35 (एथलेटिक्स) - कांस्य
- प्रीति पाल - महिलाओं की 200 मीटर T35 (एथलेटिक्स) - कांस्य
- रुबीना फ्रांसिस महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (शूटिंग) कांस्य
- मनीषा रामदास - महिला एकल SUS (बैडमिंटन) कांस्य
- राकेश कुमार / शीतल देवी - मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (एथलेटिक्स) - कांस्य
- नित्या श्री सिवन - महिला एकल SH6 (बैडमिंटन) - कांस्य
- मरियप्पन थंगावेलु - पुरुषों की ऊंची कूद T6 फाइनल - कांस्य
- दीप्ति जीवनजी - महिला 400 मीटर टी20 फाइनल - कांस्य
- सुंदर सिंह गुर्जर - पुरुष भाला फेंक F46 इवेंट - कांस्य












Click it and Unblock the Notifications