Paris Olympics: नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मैच आज कब होगा? जानिए टाइम और कुल एथलीटों की संख्या
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए खास रहने वाला है क्योंकि गोल्ड मेडल मुकाबला होना है। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए उतरेंगे। नीरज चोपड़ा ने क्वालिफाइंग राउंड में धांसू प्रदर्शन करते हुए एक ही प्रयास में सभी को पछाड़ दिया था।
इस बार उनके पास फाइनल मुकाबले में अपना जलवा दिखाने का मौका है। नीरज चोपड़ा जैवेलिन थ्रो में डिफेंडिंग चैम्पियन हैं, टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी उनके पास इतिहास दोहराने का मौका है। नीरज के ऊपर करोड़ों नजरें हैं।

नीरज चोपड़ा का मैच कितने बजे
नीरज चोपड़ा का मुकाबला देखने के लिए फैन्स को लम्बा इन्तजार करना पड़ेगा। यह मुकाबला रात को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो जाएगा। नीरज इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
नीरज चोपड़ा को कितने मौके मिलेंगे
क्वालिफाइंग राउंड और फाइनल में अंतर है। भाला फेंकने के लिए मिलने वाले प्रयासों में भी अंतर होता है। क्वालिफाइंग राउंड में एथलीट को सिर्फ तीन मौके मिलते हैं लेकिन फाइनल में ज्यादा मौके होते हैं। फाइनल मुकाबले के लिए एथलीट को कुल छह बार भाला फेंकने का मौका मिलता है। सभी प्रयासों में जो टॉप डिस्टेंस होता है, उसे काउंट किया जाता है।
नीरज चोपड़ा के खिलाफ कितने एथलीट होंगे
क्वालिफाइंग राउंड के दौरान दो ग्रुप बनाकर मुकाबले किये गए थे। ग्रुप ए और ग्रुप बी में कुल 16-16 खिलाड़ी रखे गए थे। इसके बाद वहां से कुल 12 नामों को आगे जाने का मौका मिला। नीरज के सामने कुल 11 एथलीट होंगे, जिनको हराने की कोशिश होगी। क्वालिफाइंग राउंड में सभी 32 एथलीटों में नीरज का भाला सबसे दूर गया था। उन्होंने 89.34 मीटर की दूरी तय करते हुए टॉप स्थान हासिल किया था।
नीरज चोपड़ा का मैच कहाँ देखें
टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर इस मैच को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है, वहां मुकाबला फ्री में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications