Paris Olympics Mei Aaj kiska Match 8 August: पेरिस ओलंपिक में आज किसका मैच, नीरज चोपड़ा पर रहेगी नजर

Paris Olympics Mei Aaj kiska Match 8 August: पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर नजर रहेगी। नीरज ने 6 अगस्त को 89.34 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए गोल्ड मेडल की उम्मीद बढ़ा दी है। नीरज आज 8 अगस्त को फाइनल मैच में दमखम दिखाते नजर आएंगे। आइए आज दिनभर होने वाले मुकाबलों के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।

इन मुकाबलों पर भी रहेगी नजर
आज, 8 अगस्त को कुश्ती में अमन सहरावत और अंशु मलिक अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। दोनों एक ही दिन सेमीफाइनल में पहुंचने और शुक्रवार को पदक की दौड़ में बने रहने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा हॉकी के कांस्य पदक इवेंट में भारत और स्पेन आमने-सामने होंगे।

olympics 2024

पेरिस 2024 ओलंपिक, 8 अगस्त को भारत का पूरा शेड्यूल

  • दोपहर 12:30 बजे: गोल्फ- महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले- राउंड 2- अदिति अशोक और दीक्षा डागर
  • दोपहर 2:05 बजे: एथलेटिक्स - महिला 100 मीटर बाधा दौड़ - रेपेचेज राउंड - ज्योति याराजी
  • दोपहर 2:30 बजे: कुश्ती - पुरुषों का 57 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबला - अमन सेहरावत बनाम उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव
  • दोपहर 2:30 बजे: कुश्ती - महिलाओं का 57 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबला - अंशु मलिक बनाम यूएसए की हेलेन मारौलिस
  • शाम 5:30 बजे: हॉकी- पुरुष हॉकी- कांस्य पदक मैच- भारत बनाम स्पेन
  • रात 11:55 बजे: एथलेटिक्स - पुरुष भाला फेंक- फाइनल- नीरज चोपड़ा

ये भी पढ़िए- 'सिल्वर मेडल मिले,' विनेश के सपोर्ट में उतरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, जॉर्डन बरोज ने की नियमों में बदलाव की मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+