Paris Olympics Mei Aaj kiska Match 9 August: पेरिस ओलंपिक में आज किसका मैच, अमन सहरावत पर रहेगी नजर
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए बहुमूल्य मेडल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। दूसरी ओर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 89.45 मीटर दूर थ्रो करके रजत पदक जीत लिया, आज 9 अगस्त को रेसलिंग में भारत के पास एक और मेडल अपने नाम करने का मौका होगा। आइए जानते हैं आज का पूरा शेड्यूल।
यहां पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 14वें दिन का भारत का कार्यक्रम देखें

गोल्फ़
महिलाओं का व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले राउंड 3: अदिति अशोक और दीक्षा डागर- दोपहर 12.30 बजे से एक्शन में होंगे।
एथलेटिक्स
महिलाओं की 4x400 मीटर रिले राउंड 1: रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और सुभा वेंकटेशन की भारतीय महिला टीम - दोपहर 2.10 बजे से एक्शन में होंगे।
पुरुषों की 4x400 मीटर रिले राउंड 1: मुहम्मद अनस याहिया, मुहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और जैकब की भारतीय पुरुष टीम - दोपहर 2.35 बजे
कुश्ती
पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच: अमन सेहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ - रात 9:45 बजे से होगा।












Click it and Unblock the Notifications