Paris Olympics: लवलीना लगातार दूसरे ओलंपिक मेडल से एक कदम दूर, मुक्कों की बारिश से मचाया तहलका

Paris 2024: महिला मुक्केबाजी में पिछले ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने पेरिस में भी अपना धमाल जारी रखा है। इस बार अपने भार वर्ग में बदलाव करके आईं लवलीना ने अपना मुकाबला जीत लिया। उन्होंने विपक्षी बॉक्सर को आसानी से पराजित कर दिया।

ओपनिंग बाउट में लवलीना का मुकाबला नॉर्वे की सुन्निवा होफ्स्टाड के खिलाफ था। इसे उन्होंने आसानी से जीत लिया। विपक्षी मुक्केबाज को एक भी राउंड में लवलीना के के ऊपर लीड नहीं मिली। जजों ने सर्वसम्मति से लवलीना को इस मुकाबले का विजेता घोषित कर दिया।

lovlina borgohain

तीनों राउंड में अव्वल रहने वाली लवलीना ने इस मुकाबले को 5-0 से अपने नाम करते हुए मेडल की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। वह अब क्वार्टर फाइनल में पहुँच गई हैं। अगला मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। मेडल सुनिश्चित करने के लिए उस मैच में जीतना होगा।

अगर लवलीना अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लेती हैं, तो भारत का पदक पक्का हो जाएगा। इसका मतलब है कि वह एक और ओलंपिक मेडल से महज एक कदम दूर हैं। अगले मैच में भी उनकी जीत की उम्मीद की जा सकती हैं। पिछले ओलंपिक में उनका भार वर्ग अलग था।

पिछली बार 69 किलोग्राम में उतरने वाली लवलीना इस बार 75 किलोग्राम में आईं। पेरिस ओलंपिक में 69 किलोग्राम भार वर्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्होंने अपना वजन बढ़ाया और 75 केजी में आ गईं। आने वाले मैचों में लवलीना बोरगोहेन के ऊपर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+