Paris Olympics Manu Bhaker: मनु भाकर से आज मेडल की आस! बन सकती हैं ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले निराशाजनक दिन के बाद पदक मुकाबलों का दूसरा दिन भारत के लिए बहुत बड़ी उम्मीद लेकर आया है। निशानेबाज मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल में भाग लेंगी। महिला तीरंदाज क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी। रविवार को भारत के लिए ये दो पदक मुकाबलों में से एक है। हालांकि, सभी की नजर मनु भाकर पर रहेंगी।

मनु भाकर की 10 मीटर एयर पिस्टल मेडल स्पर्धा कब होगी?
मनु भाकर रविवार, 28 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मेडल स्पर्धा में भाग लेंगी। यह स्पर्धा दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने की संभावना है।

Manu Bhaker

कौन सा टीवी चैनल पर मनु भाकर का लाइव एक्शन देख सकते हैं?
मनु भाकर की 10 मीटर एयर पिस्टल मेडल स्पर्धा का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। इसके अलावा मनु भाकर की 10 मीटर एयर पिस्टल मेडल स्पर्धा का सीधा प्रसारण JioCinema ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

मनु भाकर से पदक की उम्मीद
दरअसल, 22 वर्षीय मनु ने शनिवार, 27 जुलाई को क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल राउंड में जगह बनाई। शूटिंग की सनसनी ने कुल 580 अंक हासिल किए और यह उनके लिए मेडल राउंड में जगह बनाने के लिए काफी साबित हुआ क्योंकि वह तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें मेडल राउंड में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखना होगा क्योंकि प्रतियोगिता बहुत कड़ी होने वाली है।

ये भी पढ़िए- Paris Olympics 2024, July 28 Live: ओलंपिक में आज भारत को मेडल की आस! यहां देखें हर मुकाबले का लाइव अपडेट

मनु को चीन से मिल सकती है चुनौती
मनु को चीन की विश्व और ओलंपिक रिकॉर्ड धारक जियांग रैनक्सिन से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। मनु को जिन अन्य प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की जरूरत है, उनमें हंगरी की वेरोनिका मेजर शामिल हैं, जिन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया और चीन की ली ज़ू और दक्षिण कोरिया की ओह येह जिन भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+