Paris Olympics: विनेश ने जिसे बुरी तरह हराया वही खेलेगी फाइनल, जानिए किस देश की रेसलर उनकी जगह खेलेंगी
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के लिए आज का दिन बड़े झटके वाला रहा। 50 किलोग्राम रेसलिंग के फाइनल मैच में पहुँचने के बाद उनको बाहर होना पड़ा है। निर्धारित सीमा से ज्यादा वजन होने की वजह से वजह से विनेश फोगाट को फाइनल बाउट के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।
विनेश को बाहर होने के बाद अब सिल्वर मेडल भी नहीं मिलने वाला है। फाइनल से पहले आज सुबह विनेश के वजन की जांच की गई तो वह 50 किलोग्राम से थोड़ा ज्यादा था। करीबन 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उनको फाइनल बाउट के योग्य नहीं माना गया।

विनेश की जगह फाइनल में खेलने वाली अन्य रेसलर के नाम की घोषणा कर दी गई है। 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती सेमीफाइनल में विनेश फोगट से हारने वाली क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज को अब फाइनल मैच खेलने का मौका मिलने वाला है। रिप्लेसमेंट के तौर पर अब उनके नाम की घोषणा की गई है।
विनेश ने लोपेज को 5-0 से पराजित किया था और अब वह फाइनल में पहुँच गई हैं। हारकर भी क्यूबा की रेसलर को फाइनल में जाने का मौका मिल गया। आयोजकों ने बयान जारी करते हुए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान किया। इस बयान में कहा गया कि विनेश की जगह वही रेसलर हिस्सा लेंगी, जो उनके सामने सेमीफाइनल में हार गईं थी। इस वजह से युस्त्रेलिस गुजमैन लोपेज फाइनल में स्पर्धा करेंगी।
गौरतलब है कि विनेश ऐसी पहली भारतीय महिला रेसलर हैं जिन्होंने तीन ओलंपिक में लगातार जगह बनाई। रियो ओलंपिक में उनके घुटने में चोट लग गई थी, हालांकि इसके बाद भी वह खेलीं लेकिन बाद में वह खुद को रोक नहीं पाईं और आंसुओं का सैलाब देखने को मिला। टोक्यो में भी वह मेडल तक नहीं पहुंची लेकिन इस बार पिछले सभी इवेंट्स पीछे छोड़ दिए। विनेश के बाहर होने की खबर से हर फैन स्तब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications