Paris Olympics में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा घर जैसा खाना, मेन्यू लिस्ट में शामिल होंगे ये आहार

Paris Olympics 2024, Latest News: पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पेरिस में भी खिलाड़ियों को भारत जैसा खाना मिलने वाला है। चिकन टिक्का मसाला से लेकर लैम्ब कोरमा और चेन्नई प्रॉन से लेकर बटर चिकन तक भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के दौरान गेम्स विलेज में एशियाई जिला लंच और डिनर मेन्यू में इन व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते नजर आने वाले हैं।

मिलेगा घर जैसा खाना

भारतीय ओलंपिक संघ ने ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों के लिए एक चार्ट तैयार किया है। ताकी खिलाड़ियों को घर जैसा खाना मिल सके और उनके पोषण संबंधी ज़रूरतों का पूरा ध्यान रखा जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक एथलीट विलेज के डाइनिंग हॉल में विशेष रूप से उबले हुए बासमती चावल, दाल, रोटी, आलू-गोबी, हल्के मसालेदार भारतीय शैली की चिकन करी और दक्षिण एशियाई शोरबा आदि परोसा जाने वाला है।

Paris Olympics 1

एथलीट्स के लिए पोषण जरूर

किसी भी एथलीट्स के लिए पोषण सबसे जरूरी माना जाता है। एथलीट्स की परफॉर्मेंस के लिए भी सही आहार काफी जरूरी होता है। ओलंपिक में दुनियाभर के व्यंजन होते हैं लेकिन भारत ने आयोजकों पर एथलीटों के लिए एशियाई मेन्यू शामिल करने के लिए दबाव डाला। जिसके बाद अब एशिया के साथ-साथ अब भारतीय खानों की भी कई चीजें लिस्ट में शामिल हैं।

विशेषज्ञों ने कही यह बात

पेरिस ओलंपिक के लिए आईओए द्वारा नियुक्त मुख्य पोषण विशेषज्ञ आराधना शर्मा ने खिलाड़ियों के आहार को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर खिलाड़ी पहले से ही अपने-अपने पोषण विशेषज्ञों के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं उन पोषण विशेषज्ञों के संपर्क में रही हूं और हमने उनके साथ मेन्यू शेयर किया है और उन्हें इस मेन्यू के अनुसार आहार योजना तैयार करने के लिए कहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक एथलीटों को नए तरीके अपनाने की आदत होती है और वे क्या खा रहे हैं। इसके बारे में ज्यादातर चिंता नहीं करते हैं, लेकिन कई बार समस्याएं हो सकती हैं। बता दें कि भारतीय खिलाड़ी 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए 18-20 जुलाई के आसपास आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+