Paris Olympics: बिना हारे ओलंपिक से बाहर हुईं कैरोलिना मारिन, कोर्ट पर फूट-फूटकर रोईं, जानें क्या है मामला

Paris Olympics: चीन की बिंग जियाओ के खिलाफ स्पेन की कैरोलिना मारिन बैडमिंटन में सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही थीं लेकिन बिना हारे ही वह बाहर हो गईं। इसके बाद वह कोर्ट पर ही जोर से रोने लगीं। बिंग जियाओ के खिलाफ खेलते हुए वह लीड हासिल करने में सफल रही थीं।

वह 21-14, 10-6 से आगे थीं, तभी शटल लेते समय वह अपने दाहिने पैर पर अजीब तरह से गिर गईं। इसके बाद उनको चोट लगने का एहसास हुआ और वह कोर्ट पर ही गिरकर जोर से रोने लगीं। शायद मारिन समझ चुकी थीं कि अब मेडल जीतने का सपना टूट गया है।

carolina marin

जब मारिन को एहसास हुआ कि उसका टूर्नामेंट खत्म हो गया है, तो वह नीचे गिर गई और बेकाबू होकर रोने लगीं, जबकि मेडिकल स्टाफ ने उनके घुटने पर ब्रेस लगाया। वह वापस खेलने के लिए आईं लेकिन गति में कमी देखने को मिली और दो अंक गंवा दिए। इसके बाद वह कोर्ट पर ही गी गईन। क्राउड की आँखों में भी आंसू आ गए और मारिन का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मारिन इसी तरह की घुटने की चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक से चूक गई थीं और 31 साल की उम्र में यह उनका आखिरी ओलंपिक हो सकता था। यह साफ़ नहीं है कि वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी या नहीं। हे बिंग जियाओ ने मारिन को गले लगाया जब उन्होंने आगे नहीं खेलने का फैसला किया और पूरे स्टेडियम में खड़े होकर स्पेनिश एथलीट का सम्मान किया।

जब मारिन ने आगे नहीं खेलने का फैसला लिया, तो हे बिंगजियाओ ने उनको गले लगाया। पूरे स्टेडियम ने भी खड़े होकर स्पेनिश एथलीट का सम्मान किया लेकिन उनके दिल के अंदर एक गहरा दुःख था। गोल्ड मेडल हासिल करने का अपना टूट चुका था।

अब फाइनल में बिंग जियाओ का सामना कोरिया की एन से यंग से होगा। एन से यंग शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मलेशिया की मारिस्का ग्रेगोरिया तुनजुंग को तीन गेम के संघर्ष में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+