Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में पदक की असली दावेदार हैं विनेश फोगाट, दमखम दिखाने को तैयार महिला पहलवान
Paris Olympics 2024, Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। खेलों का ये महाकुंभ 26 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा, जो कुल 17 दिनों तक आयोजित किया जायेगा। इसका समापन समारोह 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। भारतीय एथलीट अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।
इस खेल में शामिल हो रहे भारतियों खिलाड़ियों की एक लंबी लिस्ट है। इस क्रम में आज हम पदक की असली दावेदार मानी जा रहीं पहलवान विनेश फोगट के सफर पर एक नजर डालेंगे।

विरोध प्रदर्शन में करना पड़ा आलोचनाओं का सामना
दरअसल, विनेश फोगाट पिछले साल आयोजित पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का एक चेहरा थीं, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। 29 वर्षीय विनेश फोगट भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थीं, उन्होंने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब विनेश यहां मिली अलोचनाओं का करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।
स्वर्ण पदक पर होगी विनेश की नजर
विनेश फोगाट अब पेरिस खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिससे उन्हें ओलंपिक के पिछले संस्करणों में अपने निराशाजनक प्रदर्शन से उबरने की उम्मीद है।
ऐसा करने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं विनेश
विनेश फोगाट, हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं। एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश पहली महिला भारतीय पहलवान हैं। इसके अलावा वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर विनेस टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली पहलवान बनीं।
भारत के चर्चित कुश्ती परिवार से हैं विनेश
दरअसल, विनेश अपनी चचेरी बहनों गीता फोगट और बबीता कुमारी की तरह ही आगे बढ़ रही हैं। विनेश, भारत के सबसे प्रसिद्ध कुश्ती परिवारों में से एक से आती हैं, उनके चाचा महावीर सिंह फोगट ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही इस खेल से परिचित कराया था।
ये भी पढ़ें- Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीयों की पूरी लिस्ट, जानें कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
रियो 2016 में गोल्ड पर कर चुकी हैं कब्जा
विनेश ने पेरिस ओलंपिक में जाने से पहले पहले मैड्रिड में ग्रॉ प्री ऑफ स्पेन 2024 में महिलाओं की 50 किग्रा स्पर्धा में जीत के साथ अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 53 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था, लेकिन इंजरी के कारण उन्हें इस वर्ग में इन-फॉर्म अंतिम पंघाल के लिए जगह बनानी पड़ी। इसके अलावा विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं के 48 किग्रा में प्रतिस्पर्धा की थी, जहां उन्होंने प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता था।












Click it and Unblock the Notifications