Paris Olympics India Schedule: पेरिस ओलंपिक में आज किसका मैच, हॉकी और तीरंदाजी पर नजर
Paris Olympics 2024 India Schedule Hindi: पेरिस ओलंपिक 2024 के दूसरे दिन भारत पहला मेडल जीतने में कामयाब रहा। भारत की बेटी मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। अब 29 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी और तीरंदाजी में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।
सबसे पहले बैडमिंटन मैच
सोमवार को दोपहर 12 बजे सात्विकसेर रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला पुरुष डबल्स बैडमिंटन में जर्मनी के लैम्सफस मार्क और सेडेल मार्विन से होगा। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा का मुकाबला महिला डबल्स में जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा से होगा। इस मैच का समय बदल सकता है।

शूटिंग इवेंट पर नजर
निशानेबाजी में दो भारतीय टीमें दोपहर 12:45 बजे से शुरू होने वाली 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भाग लेंगी। मनु भाकर और सरबजोत सिंह पहली टीम बनाते हैं, जबकि रिदम सांगवान और अर्जुन सिंह चीमा दूसरी टीम बनाते हैं। पृथ्वीराज टोंडैमन दोपहर 1 बजे से ट्रैप मैन इवेंट क्वालिफिकेशन में भाग लेंगे। रमिता जिंदल दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
हॉकी और तीरंदाजी से उम्मीदें
भारतीय पुरुष हॉकी टीम शाम 4:15 बजे अर्जेंटीना से भिड़ेगी। अपने पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की। इसके बाद धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव और तरुणदीप रॉय की पुरुष तीरंदाजी टीम शाम 5:45 बजे क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेगी।
टेबल टेनिस मैच
महिला एकल टेबल टेनिस में भारत की श्रीजा अकुला का मुकाबला रात 11:30 बजे ज़ेंग जियान से होगा। अकुला ने पहले स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को सीधे गेमों में 11-4, 11-9, 11-7 और 11-8 के स्कोर से हराया था। पुरुष एकल बैडमिंटन में भारत के लक्ष्य सेन शाम 5:30 बजे बेल्जियम के जूलियन कैरेगी से भिड़ेंगे। सेन ने अपना पहला मैच ग्वाटेमाला के कॉर्डन केविन के खिलाफ सीधे गेम में जीता।












Click it and Unblock the Notifications