'जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे, भारत की बहादुर बेटी ने दिया जवाब', विनेश फोगाट की जीत पर बोले राहुल गांधी

Paris Olympics 2024 Wrestler Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराकर 50 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल स्पर्धा के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। विनेश फोगट की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाइयां दी जा रही है।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है।

Paris Olympics 1

बहादुर बेटी के सामने सत्ता का पूरा तंत्र धराशाई

आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा है, जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे। चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं।
बहुत शुभकामनाएं विनेश। पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है।

प्रियंका गांधी ने की जमकर तारीफ

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा कि शाबाश विनेश फोगाट। मैं जानती हूं कि आपके लिए यह सिर्फ ओ​लंपिक का कठिन मुकाबला भर नहीं है। आपने दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी को तो हराया ही, यह मैदान के भीतर और बाहर आपके संघर्षों की भी जीत है। आज पूरी दुनिया आपके हाथों में लहराता हुआ तिरंगा देख रही है। आप इस देश का गौरव हैं और हमेशा रहेंगी। खूब शुभकामनाएं, जय हो. विजय हो।

फाइनल के लिए तैयार फोगाट

फोगाट फाइनल के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके साथ लाखों भारतीयों की उम्मीदें और आकांक्षाएं भी हैं। उनका अब तक का सफर उल्लेखनीय रहा है और उनका आगामी मैच उनके शानदार करियर का एक और रोमांचक अध्याय होने का वादा करता है। पेरिस ओलंपिक 2024 में फोगाट की ऐतिहासिक जीत ने न केवल पदक सुनिश्चित किया है, बल्कि भारत के सबसे बेहतरीन पहलवानों में से एक के रूप में उनकी विरासत को भी मजबूत किया है। उनकी उपलब्धि पर पूरे देश का गर्व उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+