Neeraj Chopra Match: क्या नीरज चोपड़ा जीतेंगे गोल्ड? क्या कहते हैं आंकड़े, कैसी है तैयारी और कितनी है उम्मीद

Neeraj Chopra Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक की तरह इस बार भी भारत के लिए जैवेलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से उम्मीद की जा रही है। पिछली बार गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा इस बार भी सोने के लिए अपना भाला फेंकने वाले हैं। फाइनल मुकाबले से पहले उनको क्वालिफिकेशन राउंड में खेलना है।

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद उनको फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। क्वालिफिकेशन राउंड 6 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद आठ अगस्त को फाइनल मैच होना है। यहाँ टोक्यो ओलंपिक के बारे में जरुर जानना चाहिए कि उस समय क्वालिफिकेशन राउंड में क्या हुआ था।

neeraj chopra

नीरज ने 4 अगस्त को जापान नेशनल स्टेडियम में फाइनल मैच से पहले क्वालीफाई राउंड में भाला फेंका था। उन्होंने पहली बार में ही अगले दौर में जगह हासिल कर ली थी। इस बार भी वह फाइनल में क्वालीफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। उस समय उन्होंने 86.65 मीटर की दूरी तय करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

किन एथलीटों से बड़ी चुनौती

फाइनल में जाने के बाद नीरज को कुछ एथलीटों की तरफ से चुनौती मिलने वाली है। टॉप दावेदारों में चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च होंगे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, पाकिस्तान के अरशद नदीम, केन्या के जूलियस येगो, त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर भी तगड़े नाम हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े

चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च ने पिछले साल डायमंड लीग में नीरज को हराया था लेकिन टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीते थे। उनका व्यक्तिगत बेस्ट 90.88 मीटर है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप ओरेगन में एंडरसन पीटर ने भी नीरज को हराया था और यह 2022 में हुई थी। उनका पर्सनल बेस्ट 93.07 मीटर है। अन्य एथलीटों का प्रदर्शन नीरज के सामने उतना कारगर नहीं रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच स्पर्धा यहाँ भी होगी। नीरज और नदीम के बीच मुकाबले का इंतजार हर किसी को रहेगा। नदीम ने 90.12 मीटर दूर भाला फेंका है, नीरज का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है।

नीरज की कैसी रही तैयारी

ओलंपिक के लिए नीरज ने देश से बाहर तैयारी की है। जर्मनी में ट्रेनिंग के बाद उन्होंने तुर्की में भी अभियास किया था। 28 जुलाई तक वहां रहने के बाद नीरज चोपड़ा पेरिस पहुंचे। खुद को चोट से बचाने के लिए नीरज ने ओलंपिक ने डायमंड लीग भी छोड़ दी थी। ट्रेनिंग की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया था।

क्या नीरज गोल्ड मेडल जीतेंगे?

स्पोर्ट्स में कुछ भी संभव होता है। कई बार अंडरडॉग भी जीतकर तहलका मचा देते हैं। नीरज चोपड़ा के सामने सबसे बड़ी चुनौती जिस एथलीट की है, उसको टोक्यो ओलंपिक में हराकर वह स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। ओलंपिक में मेडल स्पर्धा के दौरान आने वाले प्रेशर को झेलने का अनुभव भी नीरज के पास है। वह भारत के लिए दूसरी बार भी गोल्ड मेडल लेकर आ सकते हैं।

नीरज चोपड़ा जीतेंगे गोल्ड? यहाँ पर क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+