Manu Bhaker: क्या सच में टैटू बना मनु भाकर की सफलता का राज? जानिए क्या है कहानी?
Paris Olympic Games 2024: आज पूरे भारत देश के बच्चे- बच्चे की जुबान पर निशानेबाज मनु भाकर का नाम है, सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारे तक हर जगह बस देश की इस बेटी का ही जिक्र हो रहा है।
उनकी मां की आंखें खुशी से छलछला रही हैं तो उनके घर के फोन की घंटी बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है क्योंकि मनु भाकर ने ओलंपिक में ऐसा कमाल किया है,जिसे आज तक किसी भी भारतीय महिला शूटर ने नहीं किया।

जी हां, मनु ने आज सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। मनु का ये एक ही ओलंपिक में 'बैक टू बैक' पदक है और इसी के साथ ही उन्होंने सफलता की नई इबारत लिखी है। अपने पहले कांस्य पंदक जीतने के बाद मनु ने कहा था कि 'वो लगातार मेहनत कर रही थीं।'
टोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वो काफी निराश थीं लेकिन उन्होंने उस निराशा को अपने ऊपर लागू नहीं होने दिया बल्कि इसे दूर करने के लिए गीता का सहारा लिया, जहां ये लिखा है कि 'कर्म कीजिए बस फल की चिंता ना कीजिए।' लेकिन इसी के साथ ही मनु भाकर की सफलता में एक और चीज का बहुत बड़ा हाथ है और वो है उनका 'टैटू'।
मनु भाकर ने अपनी गर्दन पर एक टैटू बनवाया हुआ है
अब आप इसे उनका लकी चार्म कह लीजिए या फिर कुछ और ... लेकिन सच यही है कि मनु भाकर ने अपनी गर्दन पर एक टैटू बनवाया हुआ है, जिस पर 'स्टिल आई राईज' लिखा है क्योंकि वो 'स्टिल आई राईज' की कविता से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, उन्होंने ये टैटू टोक्यो ओलंपिक के बाद बनवाया था।
मालूम हो कि 'स्टिल आई राईज' मशहूर अमेरिकन राईटर और सिंगर माया एंजेलो की कविता है, जो कि बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। ये निराशा से आशा की ओर ले जाती है। मनु के करीबी कहते हैं कि 'मनु इस कविता से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं, इसी वजह से उन्होंने इसका टैटू अपनी नेक पर बनवाया है और अब ये उनका लकी चार्म बन गया है।'
भारत की बेटी ने पेरिस में जीत का परचम लहराया है
फिलहाल इसमें कोई शक नहीं इस सफलता के पीछे मनु की दिन-रात की कड़ी मेहनत , उनके कोच और मां-बाप की दुआएं हैं, जिसकी वजह से भारत की बेटी ने पेरिस में जीत का परचम लहराया है और भारतीय तिरंगे को इतराने का मौका दिया है।
पूरे देश को आप पर गर्व है मनु: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भी मनु भाकर को जीत की बधाई दी है और कहा है कि 'पूरे देश को आप पर गर्व है और आज आप लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।'












Click it and Unblock the Notifications