Vinesh Phogat disqualified: ओलंपिक में विनेश फोगाट अयोग्य घोषित, कुश्ती में फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी

Vinesh Phogat disqualified: भारत के करोड़ों लोगों को तगड़ा झटका लगा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान (Wrestler Vinesh Phogat) विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित (disqualified) कर दिया गया है, जिसके बाद विनेश कुश्ती में फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी।

आज बताया गया कि विनेश का वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था। ऐसे में ज्यादा वेट (overweight) के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से उनको अयोग्य घोषित किया गया है। बताया जा कहा है कि विनेश का 100 ग्राम वजन अधिक था।

Vinesh Phogat

भारतीय ओलंपिक संघ ने जानिए क्या बताया?

भारतीय ओलंपिक संघ ने इसे खेदजनक बताया है। भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है।

50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था वजन

IOA ने आगे कहा कि रात भर टीम की ओर से किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।

बिना पदक घर लौटेंगी विनेश

अयोग्य घोषित होने के बाद अब महिला पहलवान विनेश फोगाट बिना पदक के घर लौटेंगी। विनेश के ताऊ महावीर फोगाट ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अब वो बिना पदक के खाली हाथ स्वदेश लौटेंगी।

बता दें कि देर रात उनको कुश्ती का फाइनल मुकाबला खेलना था, लेकिन इससे पहले ही ये दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ गई। विनेश का 50 किलो से कुछ ग्राम ज्यादा वजन था। इस फैसले के बाद भारत अपना विरोध जता रहा है। भारतीय डेलिगेशन ने फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया, लेकिन उनके आग्रह को अस्वीकार कर दिया गया।

पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं

मालूम हो कि विनेश ने मंगलवार रात को कुश्ती की स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया था। हालांकि अब आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज सुबह उनका वजन अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+