Paris Olympic में Gold जीतने वाली एथलीट की अजब कहानी, कुत्ते की मोहब्बत में रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Paris Olympics 2024 Dutch swimmer: डच तैराक शेरोन वैन रूवेन्डाल ने 2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यह जीत अपने प्यारे कुत्ते रियो को समर्पित की, जिसका कुछ महीने पहले निधन हो गया था। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रियो की मौत से टूट गई थीं रूवेन्डाल

रूवेन्डाल के पास पोमेरेनियन डॉग था, जिससे वह बेहद प्यार करती थीं। रियो की मई में फेफड़ों की सर्जरी हुई थी और कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने तैराकी के प्रति रूवेन्डाल के लगाव को भी कम कर दिया। हालांकि, रूवेन्डाल के पिता ने उन्हें रियो के सम्मान में एक बार फिर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी सलाह का पालन करते हुए रूवेन्डाल ने पेरिस ओलंपिक में 10 किमी मैराथन तैराकी स्पर्धा में भाग लिया।

Paris Olympics 1

अपने कुत्ते को की जीत समर्पित

गोल्ड मेडल जीतने के बाद रूवेन्डाल ने अपने हाथ पर रियो के टैटू को चूमा। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैंने रियो के अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद उसका टैटू बनवाया। मैंने कहा कि चलो कोशिश करते हैं और मैं पूरे दिल से उसके लिए तैरूंगी। और मैंने ऐसा किया। मैंने उसके लिए जीत हासिल की।'

इस वजह से कुत्ते का नाम पड़ा रियो

रियो का नाम साल 2016 के रियो ओलंपिक में रूवेन्डाल के शानदार प्रदर्शन के नाम पर रखा गया था। जहां उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। रूवेन्डाल और उनके कुत्ते के बीच गहरा रिश्ता था लेकिन रियो की मृत्यु ने रूवेन्डाल को तोड़ दिया। रूवेन्डाल के पिता के शब्दों ने तैराकी के प्रति उनके जुनून को फिर से जगा दिया। जिससे वह इस उपलब्धि को हासिल करने में सफल रही।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

रियो को अपनी जीत समर्पित करने वाले रौवेन्डाल के वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब मैंने दो साल पहले अपने कुत्ते को खो दिया था, तो मैं अपने जीवन की सबसे खराब शारीरिक स्थिति में था। उसके जाने से मुझे फिट होने की प्रेरणा मिली। मैंने अपने हाथ पर उसका टैटू बनवाया है, जिसमें उसकी राख को स्याही में मिलाया गया है। अप्रैल में उसकी पुण्यतिथि पर, मैंने उसके सम्मान में अपनी पहली 10 किमी दौड़ लगाई। एक अन्य उपयोगकर्ता ने पालतू जानवर खोने पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पालतू जानवर को खोना मेरे जीवन का सबसे बुरा दुख है। मैं हर दिन उसके बारे में सोचता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+