Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए आज कौन जीता? सभी मैचों का रिजल्ट एक साथ देखें
Paris Olympics Daily Updates Hindi: पेरिस ओलंपिक में आज इवेंट के हिसाब से पहला दिन था। भारत के भी कई एथलीटों ने इसमें हिस्सा लिया। विभिन्न कैटेगरी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुछ मैचों में जीत भी दर्ज की। मनु भाकर ने शूटिंग में फाइनल तक का सफर तय कर लिया।
हालांकि शूटिंग में ही भारत को कई इवेंट्स में हार का सामना भी करना पड़ा। टेनिस का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स और डबल्स दोनों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम ने भी धमाल मचा दिया।

भारतीय टीम ने आज के इवेंट्स में कुल मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया। शूटिंग में थोड़ा निराश करने वाला प्रदर्शन रहा। रोइंग में बलराज ने जमकर मुकाबला करते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया और अब वह रेपचेज में खेलते हुए दिखाई देंगे।
- शूटिंग में भारतीय जोड़ी रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता 10 मीटर एयर पिस्टल में छठे स्थान पर रहे और कांस्य पदक के ले क्वालीफाई करने से चूक गए।
- शूटिंग में पुरुष वर्ग में अर्जुन चीमा भी पदक राउंड में नहीं जा पाए, उनके अलावा सरबजोत भी बाहर हो गए।
- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स टीम इवेंट में इलावेनी और संदीप मेडल मैच में प्रवेश करने से चूक गए और बाहर हो गए।
- मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर पिस्टल इवेंट में फाइनल तक का सफर तय कर लिया है, मनु पदक ला सकती हैं। इसी इवेंट में रिदम सांगवान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
- रोइंग में भारत के लिए बलराज ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए 7:7:11 मिनट का समय निकाला और चौथे स्थान पर थे, वह रेपरेज में खेलेंगे, पदक की उम्मीद की जा सकती है।
- बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने ग्वाटेमेले के केविन कॉर्डन को सीधे सेटों में पराजित कर मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया।
- पुरुष डबल्स बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फ्रांस के लुकास कोरवी रोनन लाबा को 2-0 से पराजित कर दिया।
- भारतीय हॉकी टीम ने भी पहले मैच में धमाका कर दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 के अंतर से पराजित कर दिया।
- टेनिस में पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना और बालाजी का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, इसे कल फिर से आयोजित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications