ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद 2,738 गुलाब देकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, Eiffel Tower के सामने इजहार-ए-मोहब्बत
paris olympic 2024, banker proposes to girlfriend: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद जस्टिन बेस्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड लैनी डंकन को एफिल टॉवर पर 2,738 पीले गुलाब देकर प्रपोज किया। इस रोमांटिक पल को टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। जस्टिन बेस्ट के प्रपोज करने के इस अंदाज को देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे।
गोल्ड मेडल जीतकर रचा था इतिहास
जूनियर इन्वेस्टमेंट बैंकर और ओलंपिक चैंपियन जस्टिन बेस्ट ने हाल ही में रोइंग में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। कुछ दिनों बाद उन्होंने पेरिस में प्रतिष्ठित एफिल टॉवर के सामने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड लैनी डंकन को प्रपोज करके एक और यादगार पल अपने साथ जोड़ लिया। इस प्रपोजल की खासियत 2,700 से अधिक पीले गुलाब रहे।

प्यार के शहर में यादगार प्रपोज़ल
पेरिस शहर अपने रोमांटिक आकर्षण के लिए पॉपुलर है। लैनी डंकन इस तरह के प्रपोजल को देखकर भावुक हो गईं। जस्टिन बेस्ट ने एक खास वजह से 2,738 पीले फूल चुने। उन्होंने बताया कि लैनी ओलिविया डंकन तुम मेरी जिंदगी का एक अनमोल हिस्सा हो। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उनकी पहली डेट से ही उनकी अहमियत का एहसास हो गया था। उन्होंने याद किया कि उन्होंने उन्हें अपने ओलंपिक सपनों के बारे में बताया था और बिना किसी हिचकिचाहट के उन्होंने तुरंत उनका साथ दिया था।
गर्लफ्रेंड के लिए खास मैसेज
प्रपोज़ल के दौरान जस्टिन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे आसान सवाल होगा। मैं अपना बाकी जीवन तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं और साथ मिलकर परिवार बनाना चाहता हूं। लैनी, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद लैनी ने हां कह दिया। इस दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी थे। दरअसल, इस कपल के रिश्ते की शुरुआत एक पीले फूल से हुई, जिस कारण उन्होंने इतने सारे पीले फूल के बीच गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।












Click it and Unblock the Notifications