Neeraj Chopra: इंग्ल‍िश में सवाल पर नीरज चोपड़ा ने दिया तगड़ा जवाब! सन्न रह गए लोग, देखें दिलचस्प वीडियो

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने 10 अगस्त को फ्रांस के पेरिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में पत्रकारों से हिंदी में सवाल पूछने का अनुरोध किया, ताकि वे उनका अच्छे से जवाब दे सकें। नीरज का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का हिंदी भाषा के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। पेरिस में रजत पदक जीतने वाले से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने धाराप्रवाह अंग्रेजी में सवाल किया। नीरज ने इस सवाल का जवाब देने से पहले कहा कि- 'कोई हिंदी में पूछ लो इस को मैं अच्छे से बता पाऊंगा।'

neeraj chopra

इसके बाद नीरज चोपड़ा ने अंग्रेजी भी बोली और ऐसी धाराप्रवाह बोलती की पत्रकार की बोलती बंद कर दी। ये पूरी बातचीत उस दौरान की है, जब नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटरसन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोध‍ित कर रहे थे।

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब नीरज ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और भाषा कौशल का प्रदर्शन किया हो। 2019 में भारतीय खेल सम्मान पुरस्कार समारोह के दौरान कमेंटेटर जतिन सप्रू अंग्रेजी में बोल रहे थे, तभी नीरज ने उन्हें हिंदी में बोलने के लिए कहा था।

पेरिस ओलंपिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई हालिया घटना ने नीरज के आत्मविश्वास और बहुमुखी प्रतिभा को उनकी एथलेटिक क्षमता से परे उजागर किया है। नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां भारत और दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। मीडिया से बातचीत को सहजता से संभालने की उनकी क्षमता उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व में एक और आयाम जोड़ती है।

ये भी पढ़िए- विनेश फोगाट के लिए मुश्किल हुई सिल्वर मेडल की फाइट, CAS ने मांगे इन 3 सवालों के जवाब

नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि
8 अगस्त 2024 को नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर भाला फेंककर इतिहास रच दिया और भारत के लिए रजत पदक पक्का कर दिया। इस उपलब्धि के साथ ही वे लगातार व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+