Paris Olympics में विनेश फोगाट का धमाका, टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट को चटाई धूल

Paris 2024 Olympics updates: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में जापान की सुसाकी यू को हराकर सभी को हैरान कर दिया है। जापानी पहलवान ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

सुसाकी यू ने अपने मुकाबले में शुरुआती अंक हासिल करने में सफल रही थी। लेकिन विनेश फोगाट ने नाटकीय ढंग से बाजी पलट दी। फिल्म 'दंगल' की याद दिलाते हुए उन्होंने तीन अंक हासिल करके जीत हासिल की और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

Paris 2024 1

ओलंपिक में मेडल की उम्मीद

फोगाट ने शुरुआत में दो अंक लिए और बाद में एक और अंक जोड़कर 3-1 के अंतिम स्कोर के साथ अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। सुसाकी यू जैसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनकी दमदार वापसी ओलंपिक में उनके मेडल जीतने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

फोगाट ने किया कमाल

यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों पहलवानों ने अपने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाए। हालांकि, फोगाट ने आखिरी पांच सेकेंड में दमदार वापसी करते हुए भारत को जीत दिलाई। इस जीत से न केवल फोगाट का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में भारत के लिए और अधिक पदक जीतने की उम्मीद भी जगी है।

आसान नहीं रहा है सफर

विनेश का ओलंपिक तक का सफ़र आसान नहीं रहा है। रियो ओलंपिक में चोट के कारण वह पदक से चूक गई थीं। टोक्यो ओलंपिक में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर उन्होंने वापसी की। इन असफलताओं के बावजूद प्रमुख स्पर्धाओं में उनके लगातार प्रदर्शन ने इस बार भारत की पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+