पाकिस्तान के Asrshad Nadeem ने ओलंपिक रिकॉर्ड किया ध्वस्त, जैवलिन थ्रो फाइनल में मचाया तहलका
Asrshad Nadeem Record: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नया कीर्तिमान स्थापित किर दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा किया जो नीरज चोपड़ा भी नहीं कर पाए। पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने सुर्खियां बटोरने में सफलता हासिल की। गोल्ड मेडल के लिए नीरज चोपड़ा से मुकाबला करते हुए नदीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया।
अरशद नदीम ने किया कमाल
पेरिस में गुरुवार रात 8 अगस्त को आयोजित फाइनल में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। इस शानदार थ्रो ने एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। ओलंपिक का पिछला रिकॉर्ड नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के नाम था, जिन्होंने 2008 में 90.57 मीटर भाला फेंका था।

अरशद नदीम की ऐतिहासिक उपलब्धि
नदीम ने 92.97 मीटर की थ्रो फेंककर 16 साल पुराना ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं की जा रही है। यह उपलब्धि एथलेटिक्स में पाकिस्तान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। अरशद नदीम ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में पांचवां स्थान हासिल करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
पाकिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि
नदीम की उपलब्धि सिर्फ़ एक व्यक्तिगत जीत ही नहीं है, बल्कि पाकिस्तान के एथलेटिक्स इतिहास के लिए एक मील का पत्थर भी है। एक दशक से ज़्यादा समय से चले आ रहे ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।
टोक्यो में पांचवें स्थान पर आने से लेकर पेरिस में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाने तक अरशद नदीम का सफ़र प्रेरणादायक है। उनकी लगन और कड़ी मेहनत ने शानदार परिणाम दिए हैं, जिससे उन्हें भाला फेंक के महान खिलाड़ियों में जगह मिली है। नदीम का यह प्रदर्शन पाकिस्तान और दुनिया भर के कई युवा एथलीटों को समान जुनून और प्रतिबद्धता के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications