पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत को किया गया बैन, जानिए क्या है प्रमुख वजह

पेरिस में समर ओलंपिक समाप्त होने के बाद अब पैरालंपिक का समय है। वहां ये खेल होंगे लेकिन भारत को एक बड़ा झटका भी लगा है। पैरालंपिक में पिछली बार के गोल्ड मेडलिस्ट शटलर को बैन कर दिया गया है। इस वजह से अब वह इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दरअसल बैन होने वाले इस बैडमिंटन खिलाड़ी का नाम प्रमोद भगत है। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन ने उनके ऊपर बैन लगाने का फैसला लिया है और पुष्टि भी कर दी है। प्रमोद भगत के ऊपर कुल 18 महीनों का बैन लगाने का फैसला लिया गया है। इसके पीछे कारण भी बड़ा है।

pramod bhagat

दरअसल कई बार प्रयास के बाद वह डोप टेस्ट के लिए नहीं मिले। इसके बाद उनके ऊपर एक्शन लेने का फैसला लिया गया है। भारत की उम्मीदों को इससे बड़ा झटका लगा है। भगत अब पैरालंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 1 सितम्बर 2025 तक उनका बैन लागू रहेगा।

वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन ने एक बयान में कहा कि सीएएस एंटी डोपिंग डिविजन ने यह फैसला सुनाया है। उन्होंने एंटी डोपिंग नियमों का उल्लंघन किया है। एक साल में तीन बार उनको व्हेयरअबाउट के लिए कहा गया लेकिन वह इसमें विफल रहे और इस वजह से उनको सस्पेंड किया गया है। व्हेयरअबाउट में एजेंसी बिना नोटिस के खिलाड़ी का डोप टेस्ट कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+