आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को लगा भारत में डर, एशिया कप में टीम भेजने से किया इनकार
India vs Pakistan: जो देश आतंकियों को पालता हो, उसे अगर किसी अन्य देश में सुरक्षा से जुड़ा खतरा हो, तो यह हैरान करने वाली बात है। यही पाकिस्तान के ऊपर लागू होती है। पाकिस्तान की तरफ से भारत में आतंकी हमले कराए जाते थे हैं और वहां दहशतगर्दों के कैम्प चलते हैं लेकिन उनको भारत में खतरा महसूस हुआ है।
एशिया कप हॉकी का टूर्नामेंट भारत में होना है और इसके लिए पाकिस्तान ने अपनी तेमे भेजने से मना कर दिया है। हॉकी की वैश्विक संस्था FIH को पत्र लिखते हुए भारत में आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आने का जिक्र किया गया है।

PFH के हेड तारिक बुगती ने कहा कि हमने उनको सूचित कर दिया है कि मौजूदा कंडीशन में भारत में खेलते हुए हमारी हॉकी टीम को सुरक्षा में खतरों का सामना करना पड़ सकता है। हमने उनको बता दिया है कि हमारे खिलाड़ी एशिया कप में भारत जाने के इच्छुक नहीं हैं।
पाकिस्तान हॉकी के प्रमुख ने कहा कि हमने उनको पूछा कि क्या गारंटी है कि हमारे खिलाड़ी सुरक्षित रहेंगे और टूर्नामेंट कर ध्यान केन्द्रित कर पाएंगे। गौरतलब है कि एशिया कप से ही वर्ल्ड कप का रास्ता जाता है। क्वालीफाई करने के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम है।
उल्लेखनीय है कि हॉकी का एशिया कप भारत में खेला जाएगा। बिहार के राजगीर में यह इवेंट होना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त को होनी है। इवेंट का समापन 7 सितंबर को होना है। देखना होगा कि पाकिस्तान के बाहर होने के बाद अब क्या किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications