Paris Olympics in Hindi: ओलंपिक में आज भारत को मनु भाकर से उम्मीदें, जानिए आज का पूरा शेड्यूल
Olympics Me Aaj ka Match: पेरिस ओलंपिक के सातवें दिन आज भारत को कई स्पर्धाओं में खेलना है। अब तक भारत को तीन मेडल शूटिंग में ही मिले हैं। एक और मेडल की उम्मीद इस इवेंट में कर सकते हैं क्योंकि मनु भाकर पिस्टल लेकर उतरेंगी। वह इस बाद दो मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।
हॉकी में भारत के लिए एक अहम मुकाबला है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरना है। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अगले चरण में जाना सुनिश्चित करेगी।

बैडमिंटन में लक्ष्य सेन टॉप आठ में जगह हासिल करने में सफल रहे हैं। आज अपना क्वार्टर फाइनल अगर वह जीत लेते हैं, तो सेमीफाइनल का सफर तय कर लेंगे। उनसे काफी उम्मीदें हैं। आज का शेड्यूल नीचे देखा जा सकता है।
शूटिंग
25 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन, मनु भाकर और ईशा सिंह- 12:30 बजे
पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन, अनंत सिंह नरुका- 1 बजे
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैपिड: ईशा सिंह और मनु भाकर - दोपहर 3:30 बजे
गोल्फ
पुरुष व्यक्तिगत फ़ाइनल (राउंड 2): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर - दोपहर 12:30 बजे
आर्चरी
मिक्स्ड टीम 1/8 एलिमिनेशन (क्वालीफाई करने पर): भारत (धीरज बोम्मदेवरा और अंकिता भक्त) बनाम इंडोनेशिया - दोपहर 1:19 बजे
मिक्स्ड टीम मैच मेडल (क्वालीफाई करने पर): धीरज और अंकिता बनाम इंडोनेशिया- 8:13 बजे
रोइंग
पुरुष सिंगल स्कल्स फ़ाइनल (फ़ाइनल डी): बलराज पंवार - दोपहर 1.48 बजे
जुडो
महिलाओं का 78 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 32: तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज़ (क्यूबा) - दोपहर 2:12 बजे
सेलिंग
महिला डिंगी (रेस 3): नेथ्रा कुमानन - दोपहर 3:45 बजे
महिला डिंगी (रेस 4): नेथ्रा कुमानन - शाम 4:53 बजे
पुरुषों की डिंगी (रेस 3): विष्णु सरवनन - शाम 7:05 बजे
पुरुषों की डिंगी (रेस 4): विष्णु सरवनन - रात 8:15 बजे
हॉकी
पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप स्टेज): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 4:45 बजे
बैडमिंटन
पुरुष सिंगल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टीएन चेन (चीनी ताइपे) - शाम 6:30 बजे
एथलेटिक्स
महिला 5,000 मीटर (हीट 1): अंकिता ध्यानी - रात 9:40 बजे
महिला 5,000 मीटर (हीट 2): पारुल चौधरी - रात 10:06 बजे
पुरुष शॉट पुट (योग्यता): तजिंदरपाल सिंह तूर - रात 11:40 बजे












Click it and Unblock the Notifications