Olympics 2024 Weather: क्या बारिश खराब करेगी भव्य उद्घाटन समारोह? जानें कैसा रहेगा पेरिस में मौसम का मिजाज!
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का काउंटडाउन खत्म हो चुका है, आज से खेलों के महाकुंभ का आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस समारोह के साथ 17 दिन पेरिस में दस हजार से ज्यादा एथलीट जीत के लिए जान झोकेंगे। इनमें भारत के भी सौ से ज्यादा खिलाड़ी परचम लहराने का प्रयास करेंगे, लेकिन सीन नदी पर पेरिस ओलंपिक के भव्य उद्घाटन समारोह में मौसम के विलेन बनने की पूरी संभावना है।
पेरिस ओलंपिक में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
दरअसल, मौसम के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। फ्रांसीसी वेदर सर्विस मेटियो-फ़्रांस ने दोपहर से आसमान में बादल छाए रहने और सुबह हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। दोपहर में मौसम में सुधार होना की संभावना है, लेकिन मौसम सेवा ने गुरुवार को चेतावनी दी कि शाम को पेरिस क्षेत्र में बारिश हो सकती है, जोकि समारोह में कुछ हद तक खलल डाल सकता है।

रिपोर्ट्स पर नजर डालने के बाद फिलहाल, उद्घाटन समारोह के दौरान बारिश के जोखिम से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इसके अलावा शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है।
ओलंपिक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह से पहले पूरे शहर को फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। खेल के दौरान यहां कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इसके साथ ही शुक्रवार को होने वाली खिलाड़ियों की परेड से पहले ही सुरक्षा बलों ने खेल गांव से संबंधित इलाके को सील कर दिया है।
ये भी पढ़िए- Paris Olympics Today: पेरिस ओलंपिक में आज किसका मुकाबला है? क्या मेडल के लिए होगी भिड़ंत
एथलीट की सुरक्षा में हजारों जवान रहेंगे तैनात
फ्रांसीसी सुरक्षा बल 26 जुलाई को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान मध्य पेरिस को बंद कर देंगे, जिसका उद्देश्य खेलों पर बुरी नजर रखने वालों को रोकना है। इस दौरान लगभग 45,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के अधिकारी, 10,000 सैनिक और 20,000 निजी सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications