निखत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता 'गोल्ड', थाइलैंड की जितपोंग को दी मात

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 52 किग्रा फाइनल में थाईलैंड की जुतामास जितपोंग को मात देकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। निखत ने जितपोंग को 5-0 से हराया। इसी के साथ निखत छह बार की चैंपियन एमसी मैरी कॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेख सी के साथ विश्व खिताब जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं हैं।

nikhat zareen

निखत जरीन और जितपोंग ने पहले दौर में ही एक-दूसरे पर मुक्के बरसाए। दूसरा दौर भी वैसा ही रहा। फाइनल राउंड में दोनों मुक्केबाज बहुत आक्रामक हो गए। लेकिन निखत जरीन ने अपनी बढ़त अंत तक आगे ही रखी। पांच जजों ने पहले दो राउंड में निखत के पक्ष में 10-9 से मुकाबला किया, जिससे उन्होंने फाइनल राउंड में भी बढ़त बनाए रखी। तीनों राउंड में सर्वसम्मत फैसले के साथ निखत को जजों द्वारा विजयी घोषित किया गया, जिसके बाद महिला मुक्केबाज खुशी से झूम उठीं।

2019 एशियाई चैंपियनशिप के ब्राॅन्ज मेडल विजेता निखत ने सेमीफाइनल में ब्राजील की कैरोलिन डी अल्मेडा को हराया था। इससे पहले, उसने चैंपियनशिप में भारत के पहले पदक की पुष्टि करने के लिए इंग्लैंड के चार्ली-सियान डेविसन को 5-0 से हरा दिया था। निखत जरीन के गोल्ड के अलावा मनीषा मौन (57 किग्रा) और नवोदित परवीन हुड्डा (63 किग्रा) ने ब्रांन्ज मेडल जीता है।

यह भी पढ़ें- साैरव गांगुली या कोहली? वीरेंद्र सहवाग ने बताया काैन था सबसे बेहतर कप्तान

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एक 12-सदस्यीय भारतीय दल को भेजा गया था। चार साल बाद विश्व चैंपियन का ताज भारत को मिला है। मैरी कॉम ने आखिरी बार 2018 संस्करण में 48 किग्रा में गोल्ड मेडल जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+