Asian Games: नीरू ढांडा का 'गोल्डन शॉट', एशियन गेम्स में किया ऐतिहासिक कारनामा, भारत को मिला पांचवां गोल्ड

Asian Games 2026 Neeru Dhanda Gold Medal: नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। टीम स्पर्धा में सिल्वर के बाद नीरू ने व्यक्तिगत इवेंट में सोना अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 5वां गोल्ड मेडल है।

इससे पहले मंगलवार को ही नीरू, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने महिला ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीता था। भारत का कुल स्कोर 328 रहा, जबकि चीन ने 346 के साथ गोल्ड जीता।

neeru dhanda

उनसे पहले किसी भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट शूटर ने एशियन गेम्स के व्यक्तिगत इवेंट में मेडल नहीं जीता था। भारत के लिए पुरुष ट्रैप में रंधीर सिंह ने 1978 एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड जीता था। इसके बाद रॉनजन सोढ़ी ने 2010 एशियन गेम्स में पुरुषों के डबल ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

नीरू ने फाइनल में भी शानदार शुरुआत की। क्वालिफिकेशन में उन्होंने 118 अंक हासिल किए और कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं। उनका 118 का स्कोर एशियन गेम्स का नया क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड भी बना।

नीरू के लिए 2026 अब तक शानदार रहा है। जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप में उन्होंने महिला ट्रैप का गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही वह ट्रैप इवेंट में वर्ल्ड कप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

भारत के गोल्ड मेडल्स की रफ्तार धीमी रही है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक के पाँचों गोल्ड मेडल अलग-अलग स्पर्धाओं में आए हैं। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी के जरिए गोल्ड जीता। इसके बाद महिला क्रिकेट टीम ने टी20 में गोल्ड मेडल हासिल किया। फिर भारत ने महिला कबड्डी और पुरुष कबड्डी में गोल्ड जीते। अब नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में ऐतिहासिक गोल्ड जीतकर भारत के गोल्ड मेडल्स की संख्या पांच कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+