पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा का कमाल, फेडरेशन कप में जीता गोल्ड मेडल
Neeraj Chopra: भारत के ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में कमाल कर दिया और गोल्ड मेडल हासिल करने में सफल रहे। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में धमाका करते हुए 82।27 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया।
नीरज ने घर में खेलते हुए ज्यादा रिस्क नहीं लेते हुए अपना बेस्ट देना का प्रयास किया। दूसरी तरफ किशोर जेना का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। वह अपने सभी प्रयासों के बावजूद 80 मीटर का मार्क हासिल करने में नाकाम रहे। वह खुद भी इससे निराश हुए होंगे।

मनु डीपी ने नीरज चोपड़ा की बराबरी करने का प्रयास किया लेकिन पहले प्रयास के बाद वह भी फीके नजर आए। नीरज चोपड़ा ने अपने थ्रो ने निरंतर सुधार करते हुए सबसे ज्यादा दूरी हासिल कर ली। नीरज दूसरे राउंड में फाउल कर गए और इसका लाभ मनु को मिला लेकिन बाद में नीरज ने वापसी की।
चार प्रयासों के बाद नीरज चोपड़ा ने पाचवां प्रयास नहीं करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने अपने कोच और फिजियो से बात करते हुए अपने अटेम्प्ट से हट गए। इसका लाभ अन्य एथलीट नहीं ले पाए। नीरज ने शायद यह फैसला किसी भी प्रकार की चोट से बचने के लिए लिया था।












Click it and Unblock the Notifications