Neeraj Chopra की पत्नी ने छोड़ा टेनिस, 1.5 करोड़ की नौकरी को भी कहा NO! चौंकाने वाली वजह आई सामने
Neeraj Chopra Wife Himani Mor: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी के बाद उनकी पत्नी हिमानी मोर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने सभी को चौंका दिया। हिमानी एक जानी-मानी टेनिस प्लेयर और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रोफेशनल रही हैं। हिमानी ने शादी के बाद अचानक ही प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया है।
1.5 करोड़ के जॉब को भी छोड़ा (Neeraj Chopra Wife Himani Mor)
यही नहीं, हिमानी ने अमेरिका में मिलने वाले 1.5 करोड़ के हाई प्रोफाइल जॉब ऑफर को भी ठुकरा दिया। इस ऑफर को मानने पर उन्हें यूएस में खेल प्रबंधन से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी निभानी थी। लेकिन हिमानी ने इस मौके को छोड़कर अपने पर्सनल गोल्स और एंटरप्रेन्योरियल प्लान्स पर फोकस करने का फैसला किया। हिमानी मोर के इस फैसले से खेल फैंस हैरान हैं।

16 जनवरी 2025 को हुई थी शादी
हिमानी मोर की अकादमिक प्रोफाइल भी काफी दमदार है। उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है और वर्तमान में अमेरिका से मास्टर ऑफ साइंस इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में उनका यह कदम सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। नीरज और हिमानी की शादी 16 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश में हुई थी। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
हिमानी का टेनिस से प्यार
1999 में जन्मी हिमानी ने चौथी क्लास में पढ़ाई के दौरान टेनिस खेलना शुरू किया। हालांकि परिवार चाहता था कि वह बॉक्सिंग, कुश्ती और कबड्डी पर ध्यान दे, लेकिन हिमानी ने अपनी मां से खेलों की बारीकियां सीखीं। उनकी मां खुद एक फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) थीं। 2018 में हिमानी ने प्रोफेशनल डेब्यू किया और उसी साल अपना करियर-बेस्ट रैंक हासिल किया। इसके अलावा हिमानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से नेशनल लेवल पर खेला और 2017 में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी हिस्सा लिया।
फैंस का रिएक्शन हो रहा वायरल
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि हिमानी का यह फैसला सही है क्योंकि परिवार और पर्सनल गोल्स ज्यादा अहम हैं, तो कोई मान रहा है कि इतने बड़े मौके को छोड़ना आसान नहीं होता। फिलहाल, हिमानी अब भारत और अमेरिका के बीच रहकर अपने नए प्लान्स पर काम कर रही हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह आगे किस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications