नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में काटा गदर, सीजन का बेस्ट थ्रो फेंककर किया कमाल

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 2026 सीजन में अपना असली रंग दिखा दिया। स्विट्जरलैंड के लुसाने में हुए डायमंड लीग मुकाबले में भारतीय जैवलिन स्टार ने 88.05 मीटर का शानदार थ्रो किया, लेकिन खिताब से महज 9 सेंटीमीटर दूर रह गए। श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिराजे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि 88.05 मीटर उनका इस सीजन का सबसे लंबा थ्रो है। उन्होंने यह दूरी अपने दूसरे प्रयास में हासिल की और कुछ देर के लिए टॉप पर भी पहुंच गए थे। पाथिराजे ने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर फेंककर उनसे बढ़त छीन ली। इसके बाद दोनों में से कोई भी अपने बेस्ट प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर सका।

Neeraj Chopra

दूसरे प्रयास में बदला मामला

नीरज ने प्रतियोगिता की शुरुआत 83.54 मीटर के थ्रो के साथ की थी। उस समय वह पाथिराजे के 85.99 मीटर के पीछे दूसरे स्थान पर थे। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में 87.06 मीटर तक पहुंचकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

इसके बाद नीरज की बारी आई और उन्होंने दूसरे प्रयास में सीधे 88.05 मीटर का थ्रो कर दिया। यह उनके पिछले सीजन बेस्ट 85.83 मीटर से 2.22 मीटर बेहतर था और उन्हें सीधे पहले स्थान पर पहुंचा गया। इस बीच पाथिराजे ने भी जवाब देने में देर नहीं की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 88.14 मीटर का थ्रो किया और नीरज को सिर्फ 0.09 मीटर यानी 9 सेंटीमीटर के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

एक साल से ज्यादा समय बाद 88 मीटर के पार

लुसाने में नीरज ने सिर्फ दूसरा स्थान हासिल नहीं किया, बल्कि लंबे समय बाद 88 मीटर के पार जाकर अपनी पुरानी लय की झलक भी दिखाई। उनका इससे पहले 88 मीटर से लंबा थ्रो जून 2025 की पेरिस डायमंड लीग में आया था, जहां उन्होंने 88.16 मीटर फेंका था। यानी लुसाने में 88.05 मीटर का प्रदर्शन एक साल से ज्यादा समय में उनका सबसे लंबा थ्रो रहा।

एशियन गेम्स की तैयारी

अब उनकी कोशिश इस फॉर्म को एशियन गेम्स में आगे ले जाने की होगी। 2026 सीजन के आगे के बड़े मुकाबलों में नीरज के सामने सिर्फ पाथिराजे को हराने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि अपनी लय को बरकरार रखने का लक्ष्य भी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+