Diamond League: फाइनल में नीरज चोपड़ा के कौन से हाथ में था फ्रेक्चर? खुद तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन खराब रहा और फाइनल में वह दूसरे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने बेस्ट थ्रो लगाने के लिए अपना पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। नीरज चोपड़ा का थ्रो 87.86 मीटर दूर जाकर गिरा लेकिन ग्रेनेडा के एथलीट के थ्रो से एक सेंटीमीटर पीछे रह गए।
सीज़न की शुरुआत में नीरज को हाथ में चोट लग गई थी, जिसके लिए उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सोमवार को मैंने अपने हाथ का एक्स-रे और स्कैन करवाया। नतीजे वैसे नहीं थे, जैसी मुझे उम्मीद थी। नीरज ने एक्स-रे का फोटो भी पोस्ट किया।

नीरज ने अपने पोस्ट में लिखा कि सोमवार को अभ्यास के दौरान मैं चोटिल हो गया। एक्स-रे से पता चला कि मेरे बाएं हाथ में चौथा मेटाकार्पल फ्रैक्चर हो गया है। यह मेरे लिए एक और दर्दनाक चुनौती थी। लेकिन अपनी टीम की मदद से मैं ब्रुसेल्स में भाग लेने में सक्षम हो सका।
आगे नीरज ने लिखा कि यह साल की आखिरी स्पर्धा थी और मैं अपना सीज़न ट्रैक पर ख़त्म करना चाहता था। हालाँकि मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सीज़न था जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं अब पूरी तरह फिट होने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
चोट के बावजूद नीरज ने अपनी दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए प्रतियोगिताओं में भाग लेना जारी रखा। ऐसी परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता सराहनीय रही है, जिसने उन्हें भारत के सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक बना दिया है।
2024 के सीज़न के दौरान नीरज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहे। उनके थ्रो ने लगातार उनके कौशल और समर्पण को प्रदर्शित किया, भले ही वह 90 मीटर के उस प्रतिष्ठित लक्ष्य से चूक गए जिसकी कई लोगों ने उनसे उम्मीद की थी।












Click it and Unblock the Notifications