Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, Doha Diamond League में किया बड़ा कमाल, 90 मीटर का आंकड़ा पार

Neeraj Chopra Scipts History: दोहा डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार यानी 16 मई को इतिहास रच दिया है। नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। यह पहली बार था जब नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे नंबर पर ही रह सके। जर्मन एथलीट जूलियन वेबर ने 91.01 मीटर का थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया।

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास (Neeraj Chopra Scipts History)

नीरज का पिछला सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था। हालांकि, दोहा में उन्होंने उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस थ्रो के साथ नीरज ने यह साबित कर दिया कि उनका प्रदर्शन लगातार सुधार की दिशा में जा रहा है। नीरज के इस थ्रो से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि भारतीय एथलेटिक्स में भी यह एक नई ऊर्जा का संजार करने वाला है।

Neeraj Chopra 1

नीरज चोपड़ा की शानदार शुरुआत

दोहा डायमंड लीग में भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की। पहले प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर का थ्रो किया, जो प्रतियोगिता का सबसे अच्छा था। उनके प्रतिद्वंद्वी एंडरसन पीटर्स ने 85.64 मीटर, जूलियन वेबर ने 83.82 मीटर और जूलियस येगो ने 68.81 मीटर का थ्रो किया। वहीं, भारत के दूसरे भालाफेंक एथलीट किशोर जेना ने पहले प्रयास में 68.07 मीटर का थ्रो किया।

ऐसा करने वाले बने तीसरे एशियाई खिलाड़ी

हालांकि, नीरज चोपड़ा दूसरे प्रयास में फाउल कर बैठे, लेकिन फिर भी वह प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान पर बने हुए थे। किशोर जेना ने दूसरे प्रयास में 78.60 मीटर का थ्रो किया, जिससे उनकी स्थिति भी मजबूत हुई। नीरज की शुरुआत दमदार थी, लेकिन लय में गड़बड़ी ने उन्हें दूसरे प्रयास में निराश किया। नीरज चोपड़ा भाला फेंक में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले 25वें ओवरऑल खिलाड़ी और इतिहास में तीसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+