Neeraj Chopra का अगला मिशन: Paris Diamond League में गोल्ड की तलाश, ऐसे देखें लाइव
Neeraj Chopra Paris Diamond League: दुनिया के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और भारत के सबसे चमकते एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं। 21 जून (भारतीय समय अनुसार रात 1:12 बजे) वह Paris Diamond League 2025 में भाला फेंक स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। vनीरज एक बार फिर इस टूर्नामेंट में भाला फेंक प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
Neeraj Chopra ने पार किया 90 मीटर का जादुई आंकड़ा (Neeraj Chopra Paris Diamond League)
यह मुकाबला उनके सीज़न का दूसरा बड़ा पड़ाव है। इससे पहले उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर से ज़्यादा भाला फेंककर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। दोहा में नीरज ने अपने करियर की अब तक की सबसे लंबी थ्रो की - 90.23 मीटर, जो उनके लिए पहली बार था कि उन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर था।

क्या नीरज फिर से नंबर 1 बन पाएंगे?
हालांकि उस दिन मुकाबला जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर की आखिरी थ्रो से जीत लिया, लेकिन नीरज के इस प्रदर्शन ने दुनियाभर के खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। दोहा और उसके बाद पोलैंड में हुए जनुश मेमोरियल में नीरज लगातार दूसरे स्थान पर रहे हैं। अब पेरिस में वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं और भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि इस बार वह फिर से स्वर्ण जीतेंगे।
पेरिस में होगी टॉप खिलाड़ियों से टक्कर
Paris Diamond League में मुकाबला आसान नहीं होगा। नीरज का सामना जिन खिलाड़ियों से होगा, उनमें से पांच पहले ही 90 मीटर के पार भाला फेंक चुके हैं:
जूलियन वेबर (91.06m - SB)
एंडरसन पीटर्स (93.07m - PB)
जूलियस येगो (92.72m - PB)
केशोर्न वॉलकॉट (84.65m - SB)
लुइज़ मौरिसियो (86.34m - SB)
एंड्रियन मारडेरे (80.51m - SB)
रेमी रूजेट (80.49m - SB)
ऐसे देख सकते हैं लाइव
इस मुकाबले का कोई सीधा प्रसारण भारतीय टीवी चैनलों पर नहीं होगा, लेकिन खेल प्रेमी इसे Wanda Diamond League के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications