नीरज-चोपड़ा की नदीम से टक्कर आज, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कब और कहां देखें फ्री में लाइव?

Neeraj Chopra Match Today: भारत और पाकिस्तान के प्लेयर्स के बीच टक्कर में इवेंट और गेम मायने नहीं रखता है। क्रिकेट। हॉकी से लेकर जैवेलिन थ्रो में दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर होती है। करोड़ों दर्शक मैच का इंतजार करते हैं। ऐसा ही मुकाबला Commonwealth Games में आज देखने को मिलने वाला है।

भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच मुकाबला है। दोनों ने ही ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। नीरज ने टोक्यो और नदीम ने पेरिस में गोल्ड अपने नाम किया है। आज भारत और पाकिस्तान के कुल पांच जैवेलिन थ्रोअर के बीच स्पर्धा है।

Neeraj Chopra

भारत-पाक के बीच होगी कड़ी टक्कर

क्वालिफिकेशन राउंड में आज टक्कर होनी है। फाइनल मुकाबला इसी राउंड के आधार पर तय होगा। क्वालिफिकेशन राउंड की बाधा पार नहीं करने वाले एथलीट टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। भारत से नीरज चोपड़ा के अलावा यशवीर सिंह और रोहित यादव होंगे। पाकिस्तान की तरफ से अर्शदीप नदीम के अलावा मुहम्मद यासिर स्पर्धा करेंगे।

नीरज और नदीम को श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रमेश थरंगा से टक्कर मिलना तय माना जा रहा है। वर्ल्ड चैम्पियन केशोर्ट वॉलकॉट ग्रेनेडा के एंडरसन पीटरसन और जूलियस येगो भी इवेंट में रहेंगे। इनमें से कोई कम नहीं है और टक्कर जोरदार होगी।

नीरज चोपड़ा का क्वालिफिकेशन मुकाबला कब और कितने बजे होगा?

नीरज चोपड़ा पुरुष भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) के क्वालिफिकेशन राउंड में 30 जुलाई (गुरुवार) को हिस्सा लेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे शुरू होगा।

अगर नीरज फाइनल में पहुंचते हैं तो अगला मुकाबला कब होगा?

क्वालिफिकेशन राउंड में सफल रहने पर नीरज चोपड़ा 31 जुलाई (शुक्रवार) को होने वाले फाइनल में उतरेंगे। इसी मुकाबले में पदकों का फैसला होगा।

भारत में नीरज चोपड़ा का मुकाबला फ्री में कहां देख सकते हैं?

भारत में नीरज चोपड़ा के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर उपलब्ध होगी। वहीं, टीवी पर इसका सीधा प्रसारण Sony Sports Network और DD Sports चैनल पर देखा जा सकेगा, फ्री डिश वालों के लिए DD Sports पर मैच फ्री में आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+