नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में की एंट्री
Neeraj Chopra Match Today: नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। उनके साथ ही भारत के दो अन्य एथलीटों ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी फाइनल में एंट्री प्राप्त कर ली। भारत के तीन एथलीट थे और तीनों अगले चरण में चले गए।
मेंस जैवेलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा अपने पहले प्रयास में कुछ खास नहीं कर पाए, वह 76.28 मीटर दूर थ्रो कर पाए। पहले राउंड में भारत के सभी एथलीटों ने निराश किया। शायद मैदान पर चल रही हवा के कारण ऐसा हुआ होगा।

भारत के ही रोहित यादव ने अपने पहले प्रयास में 77.04 मीटर की दूरी हासिल की, उनके अलावा यशवीर सिंह ने 73.89 मीटर की दूसरी हासिल की। बड़े टूर्नामेंट में दबाव भी होता है, उसका असर भी शायद पड़ा होगा। ऑटोमेटिक क्वालीफाई करने की दूरी 84 मीटर थी और टॉप 12 एथलीटों के लिए अगले चरण में जगह थी।
बाद में नीरज ने अपने प्रदर्शन में सुधार कर लिया लेकिन ऑटोमेटिक क्वालीफाई किसी ने नहीं किया। श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने 82.84 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर एंडरसन पीटर्स रहे, उन्होंने 81.29 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा ने अपना अभियान पांचवें स्थान पर खत्म किया। उनका थ्रो 79.61 मीटर का थ्रो किया।
भारत के रोहित यादव नौवें स्थान पर रहे। दसवें स्थान पर यशवीर सिंह रहे। रोहित यादव ने 78.37 मीटर की दूरी तय की। यशवीर यशवीर ने 78.36 मीटर की दूरी हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। भारत के पास अब मेडल के तीन दावेदार हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान के अरशद नदीम को नीरज चोपड़ा ने पीछे छोड़ दिया। नदीम ने 78.63 का बेस्ट थ्रो किया और सातवें स्थान के साथ अपना अभियान खत्म किया। अब इन दोनों के बीच फाइनल में टक्कर होगी लेकिन श्रीलंका के थरंगा को गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
