Neeraj Chopra Marriage: नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, जानिए कौन हैं नीरज की पत्नी हिमानी
Neeraj Chopra Marriage: भारतीय जैवेलिन स्टार और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन में एक नई शुरुआत की है। नीरज शादी के बंधन में बंध गए और किसी को खबर तक नहीं लगने दी। नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। नीरज तस्वीरों में अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ नज़र आ रहे हैं। इसमें ज्यादा लोग नहीं हैं।

नीरज चोपड़ा की पत्नी का नाम हिमानी है। वह क्या करती हैं और कैसे दोनों की मुलाक़ात हुई, इस पर फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नीरज ने पिछले सीजन खेल में अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। भारत वापस आने के बाद उनके कुछ इंटरव्यू भी आए लेकिन शादी के बारे में वह कुछ नहीं बोले थे।
नीरज चोपड़ा की शादी लव मैरिज है या अरेंज मैरिज इसकी जानकारी भी सामने नहीं आ पाई है। उनकी तरफ से इसके बारे में भी नहीं बताया गया है। उन्होंने सिर्फ फैन्स को अपने जीवन की नई पारी की जानकारी दी है। फैन्स उनको शादी की बधाई दे रहे हैं और काफी खुश भी हैं।
जब भी नीरज को शादी के लिए सवाल किया गया है, तो उनका कहना यही होता था कि उनका ध्यान खेल के ऊपर है। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। इसके बाद डायमंड लीग में दूसरे स्थान के साथ उन्होंने अपना अभियान समाप्त किया। आगामी सीजन से पहले नीरज ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने का फैसला ले लिया और शायद यह उनके लिए सही समय भी होगा
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications