नीरज चोपड़ा को मिला भारतीय सेना में बड़ा सम्मान, बनाए गए मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, कितनी होगी सैलरी?
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को सेना में एक बड़ा सम्मान दिया गया है और खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ऐसा हुआ है। उनको भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की मानद उपाधि से नवाजा गया है। सेना की वर्दी में नीरज का वीडियो सामने आया है, रक्षा मंत्री ने उनको यह उपाधि दी है।
एक समारोह आयोजित करते हुए नीरज को सम्मान दिया गया। रक्षा मंत्री के अलावा थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी इस मौके पर मौजूद थे। नीरज की मां और पत्नी ने भी इस ख़ास मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नीरज चोपड़ा ने अपनी शुरुआत छोटी रैंक से की थी और अब वह लेफ्टिनेंट कर्नल तक पहुंचे हैं। उन्होंने बतौर नायब सूबेदार अपनी शुरुआत की थी। बाद में प्रमोशन के जरिए सूबेदार बन गए। तीन साल पहले नीरज को मेजर रैंक मिली और अब एक बार फिर से उनको प्रमोशन मिला है।
नीरज को उपाधि आज मिली है लेकिन इसकी घोषणा अप्रैल में ही हो गई थी। उनकी नियुक्ति उस समय से ही प्रभावी हो गई थी। आज समारोह में उनको औपचारिक रूप से यह उपाधि देने का काम किया गया है। रक्षा मंत्री ने उनके कंधों पर राष्ट्रीय चिह्न और स्टार लगाया।
Neeraj Chopra को कितनी मिलेगी सैलरी?
इंडियन डिफेंस एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात अधिकारी को ₹1,21,200 से ₹2,12,400 के बीच मासिक वेतन मिलता है। यह सैलरी संरचना 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार तय की गई है।
Neeraj Chopra की कुछ उपलब्धियां
टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज चोपड़ा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने पेरिस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। डायमंड लीग में भी वह चैम्पियंस रहे हैं। बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में भी वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे। लगातार वह देश के लिए बेहतर करने को लेकर प्रयासरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications