National Sports Day 2024: भारत में 5 सबसे लोकप्रिय खेल, हॉकी की स्थिति ने चौंकाया
Top 5 Most Popular Sports in India: भारत में खेल दिवस एक दिग्गज के जन्मदिन पर मनाया जाता है। 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है और इसी दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती है। अपने खेल से दुनिया भर में छाप छोड़कर गए ध्यानचंद सेना में थे। वह आजादी से पहले और बाद में दोनों टाइम हॉकी सदस्य रहे।
हालांकि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है लेकिन भारत में टॉप स्पोर्ट्स में हॉकी पहले नम्बर पर नहीं है। हालांकि टॉप पांच में हॉकी का नाम है लेकिन टॉप दो में उसका नाम शामिल नहीं है। भारत के टॉप पांच लोकप्रिय स्पोर्ट्स के बारे में आपको जानना चाहिए।

क्रिकेट: इस लिस्ट में क्रिकेट का नाम निर्विवाद रूप से नम्बर एक पर आना ही था। भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है और सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। क्रिकेट का फैन बेस काफी ज्यादा है और मीडिया कवरेज भी उसी हिसाब से होता है। बीसीसीआई दुनिया का सबसे ताकतवर क्रिकेट बोर्ड है।
फुटबॉल: भारत में फुटबॉल का भी अच्छा क्रेज है और फैन्स इसे देखना पसंद करते हैं। नॉर्थ-ईस्ट, बंगाल और दक्षिण भारत में फुटबॉल देखने वाले काफी संख्या में फैन्स हैं। इंडियन सुपर लीग आने के बाद फुटबॉल की लोकप्रियता में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा इंटरनेशनल मैचों और सुनील छेत्री का प्रभाव भी रहा है।
हॉकी: इस खेल का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। भारत में हॉकी अब भी लोकप्रिय है। हॉकी ही वह खेल है जिसने भारत को 8 गोल्ड मेडल दिलाए हैं। पिछले दो ओलंपिक से हॉकी में भारत ने लगातार कांस्य पदक जीता है। हॉकी का ऐतिहासिक महत्व काफी है और यह खेल अब भी लोकप्रिय है। मेजर ध्यानचंद का इस खेल में भारत के लिए अभूतपूर्व योगदान है।
बैडमिंटन: इस खेल में भी भारत को कुछ पुराने लोगों ने प्रसिद्धि दिलाई। प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद के बाद साइना नेहवाल, पीवी सिन्धु, लक्ष्य सेन आदि ने भी अच्छा काम किया। इन प्लेयर्स की सफलता के कारण ही बैडमिंटन पॉपुलर हुआ।
कबड्डी: भारतीय टीम का कबड्डी में एकछत्र राज है। वर्ल्ड कप से लेकर प्रो कबड्डी लीग तक भारतीय प्लेयर्स का दबदबा है। प्रो कबड्डी लीग के आने से कबड्डी की लोकप्रियता में आमूलचूल वृद्धि देखने को मिली। आज भारत में कबड्डी देखने वाले दर्शकों की कोई कमी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications