'खस्ता हाल में फेडरेशन, भाले के लिए पैसे नहीं...', इस स्टार खिलाड़ी ने खोली पाकिस्तान की पोल, जानिए क्या कहा?
Arshad Nadeem Pakistan: पाकिस्तान की तंगहाली किसी से छिपी नहीं है, हाल ही में आई आर्थिक मामलों के रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का रोम-रोम कर्ज में डूबा हुआ है, आलम ये है कि उसे अपने लोन को चुकाने के लिए भी लोन लेना पड़ रहा है।

मावूम हो कि पाकिस्तान का विदेश लोन 86.35 अरब डॉलर तक जा पहुंचा है। इसी वजह से आम से लेकर खास लोग वहां परेशान चल रहे हैं। दरअसल यहां ये बात इसलिए हो रही है क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान के स्टार एथलीट अरशद नदीम ने कुछ ऐसा कहा, जिसने पाकिस्तान की कंगाली की पोल खोलकर रख दी।
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक अरशद ने कहा है कि 'पाकिस्तान का नेशनल फेडरेशन भयंकर तंगहाली से गुजर रहा है, उसके पास इतना पैसा नहीं कि वो मुझे नया जेवलिन खरीद कर दें, अरशद ने कहा कि मैं लगातार फेडरेशन से कह रहा हूं कि मेरे जेवलिन की हालत बहुत ज्यादा जर्जर हो चुकी है, मुझे नया जेवलिन चाहिए लेकिन वो इस ओर कोई कदम ही नहीं उठा रहा है।'
उन्होंने कहा कि 'मैंने जब साल 2015 में इंटरनेशनल गेम खेलना शुरू किया था, तब ही मुझे फेडरेशन ने जेवलिन दिया था और उसके बाद से मुझे दूसरा कोई जेवलिन मिला ही नहीं, ऐसे में पेरिस में कैसे इससे परफार्म कर पाऊंगा, ये मुझे समझ ही नहीं आ रहा है। अगर हम ओलंपिक मे मेडल जीतने की ख्वाहिश रखते हैं तो हमें सही चीजों और अच्छी ट्रेनिंग की जरूरत होती है लेकिन मुझे अफसोस है कि हमारा फेडरेशन इस बारे में कुछ सोच ही नहीं रहा है।'
आपको बता दें कि हाल ही में एलबो सर्जरी करवाने वाले अरशद नदीम बहुत तेज भाला फेंकते हैं, उनसे पूरा पाकिस्तान पेरिस ओलंपिक में मेडल की उम्मीद किए बैठा है। उनका अब तक का शानदार करियर रहा है। वो कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के स्वर्ण विजेता हैं तो वहीं उन्होंने चैंपियनशिप 2023 में दूसरा स्थान प्राप्त किया था यानी कि सिल्वर मेडल जीता था।
अरशद भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा के बहुत बड़े फैन भी हैं। उन्होंने कहा कि 'नीरज बहुत ही अच्छे एथलीट हैं, मैं बहुत प्रभावित हूं उनसे, वो बहुत अच्छा कर रहे हैं, मुझे खुशी है कि मैं और वो उस खेल में नाम कर रहे हैं, जिसमें अब तक यूरोप के खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा है। हालांकि हमारे बीच में तगड़ा मुकाबला है लेकिन यकीन मानिए ये हेल्दी कॉम्पटीशन हैं, मैं दिल से दुआ मांगता हूं कि नीरज चोपड़ा और बेहतर और अच्छा प्रदर्शन करें।'












Click it and Unblock the Notifications