कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगा रो पड़ीं मीराबाई चानू, राष्ट्रगान के दौरान देश की याद में छलक उठे आंसू

Mirabai Chanu: कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम भार वर्ग में जिसकी उम्मीर थी, वही देखने को मिला। भारत से मीराबाई चानू ने धमाका करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर हैट्रिक पूरी कर ली। पिछले तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का यह तीसरा गोल्ड मेडल है, जो ऐतिहासिक है।

इवेंट में स्नेच स्पर्धा के दौरान मीराबाई ने एक नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। इस दौरान उन्होंने 85 किलोग्राम वजन उठाते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वी वेटलिफ्टरों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि क्लीन एंड जर्क के दौरान वह पहले प्रयास में सफल नहीं हो पाई थीं।

Mirabai Chanu

पहला प्रयास गंवाने के बाद मीराबाई चानू ने दूसरे प्रयास में अपना अनुभव और ताकत दोनों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए 105 किलोग्राम वजन बिना परेशानी के उठा लिया। जब उन्होंने देख लिया कि अब कोई आस-पास नहीं आ सकता, तो उन्होंने अपना तीसरा प्रयास नहीं किया। इस तरह स्नेच और क्लीन एंड जर्क को मिलकर उन्होंने कुल 190 किलोग्राम वजन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर मीराबाई चानू ने यह दिखा दिया कि बड़े मंच उनके लिए बने हैं और वह बड़े मंच का दबाव खुद के ऊपर हावी नहीं होने देती हैं। पोडियम पर जब राष्ट्रगान बजा, तो मीराबाई अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और रो पड़ीं। आंसू छलकना लाजमी भी था क्योंकि भारतीय खेल इतिहास में यह एक नया अध्याय था और मीराबाई चानू उसका एक कभी ना भुला देने वाला पन्ना बन गईं।

मीराबाई चानू की उपलब्धियां

मीराबाई चानू मणिपुर से आती हैं। वह इम्फाल ईस्ट जिले के नोंगपोक काकचिंग गाँव से आती हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया था। वह कॉमनवेल्थ चैम्पियन रही हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन बार गोल्ड जीतकर इतिहास रचा है। वह वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियन में भी जीती थीं। उन्होंने पद्मश्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

पुरुष वेटलिफ्टिंग में ऋषिकांत चमके

आज वेटलिफ्टिंग में भारत का दिन काफी अच्छा रहा। मीराबाई चानू से पहले ऋषिकांत सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया था। उन्होंने भी मीराबाई की तरह स्नेच कैटेगरी में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बना दिया। खास बात यह है कि वह भी मणिपुर से आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+