VIDEO: Mike Tyson ने MrBeast को एक ही पंच में जमीन पर गिराया, वायरल वीडियो देख हिल जाएंगे आप!
बॉक्सिंग की दुनिया में जब भी Mike Tyson का नाम आता है, तो फैंस की रूह कांप जाती है। 'आयरन माइक' के एक पंच में इतनी ताकत है कि कोई भी धुरंधर पहलवान सीधे जमीन पर आ जाए। लेकिन इस बार Mike Tyson ने किसी प्रोफेशनल बॉक्सर पर नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर MrBeast पर अपने पंच का वार किया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसा हुआ क्यों। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और ऐसा क्या हो गया कि Mike Tyson को अपना पंच आजमाना पड़ा।

यह घटना लास वेगास में Canelo Alvarez और Terence Crawford की बॉक्सिंग फाइट से ठीक पहले हुई। इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले के लिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से MrBeast ने एक वीडियो बनाया।
MrBeast ने दी खुद को पंच मारने की चुनौती
वीडियो में MrBeast ने कहा कि, Mike Tyson मुझे पंच मारने वाले हैं... हमें कैनलो बनाम क्रॉफर्ड को जरूर देखना चाहिए।' इसके बाद MrBeast ने खुद को पंच मारने की चुनौती दी। Tyson ने बिना देर किए MrBeast के पेट पर एक जोरदार लेफ्ट हुक मारा।
एक ही पंच में जमीन पर आ गए MrBeast
पंच इतना जोरदार था कि MrBeast सीधे घुटनों के बल जमीन पर आ गए और हवा के लिए हांफने लगे। Mike Tyson ने खुद उन्हें संभाला। यह वीडियो देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि 59 साल की उम्र में भी Mike Tyson कितने फिट हैं।
कौन हैं Canelo और Crawford, जिनके लिए Mike Tyson ने किया ये सब?
जिस मैच के लिए Mike Tyson और MrBeast ने यह सब किया, वह मेक्सिको के महान बॉक्सर Saul 'Canelo' Alvarez और अमेरिका के Terence Crawford के बीच होने वाला एक सुपर-मिडिलवेट चैंपियनशिप मुकाबला था।
Canelo ने इस फाइट को अपने करियर की सबसे बड़ी फाइट में से एक बताया है। वहीं, दो वेट कैटेगरी ऊपर आए Crawford की नजर इतिहास रचने पर थी। Crawford तीन अलग-अलग वेट कैटेगरी में निर्विवाद चैंपियन बनने वाले पहले बॉक्सर बनना चाहते हैं।
बॉक्सिंग की दुनिया के दो सबसे बड़े नाम आमने-सामने
37 साल के Crawford ने अपना आखिरी मैच अगस्त 2024 में Israil Madrimov के खिलाफ खेला था। वहीं, 35 साल के Canelo ने मई में William Scull को हराकर 168 पाउंड का खिताब दूसरी बार जीता था। दोनों ही बॉक्सर अपनी-अपनी कैटेगरी के दिग्गज हैं, और इस मुकाबले का इंतजार बॉक्सिंग फैंस को लंबे समय से था।














Click it and Unblock the Notifications