मेहुली घोष ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता कांस्य पदक, भारत को मिला पेरिस ओलंपिक कोटा
Mehuli Ghosh wine bronze: भारतीय महिला शूटर मेहुली घोष ने अजरबेजान के बाकू में चल रही वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल जीता है। भारतीय शूटर ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में बाजी मारते हुए मेडल जीता। मेहुली घोष ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। यह पदक उनके लिए खास रहा है।
इस पदक के साथ ही भारत ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर इवेंट का कोटा हासिल किया है। भारत के लिए यह चौथा शूटिंग कोटा है। हालांकि अपने इवेंट में फाइनल के दौरान वह टॉप स्कोर करने से चूक गईं लेकिन ओलंपिक कोटा हासिल कर उन्होंने खुद को साबित कर दिया।

मेहुली ने अपनी स्पर्धा के दौरान 229।8 का स्कोर किया। उनके अलावा तिलोत्तमा सेन भी इवेंट में शामिल थीं लेकिन उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। वह 208।4 का स्कोर ही कर पाईं। तिलोत्तमा सेन का अभियान चौथे स्थान के साथ समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications