20 साल का साथ और फिर कंगाली का सच! आंखों में आंसू लिए मैरी कॉम बोलीं- 'मैं एक झूठ जी रही थी'
Mary Kom divorce News: दुनिया के बड़े-बड़े मुक्केबाजों को रिंग में धूल चटाने वाली मैरी कॉम (Mary Kom) ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मैरी कॉम ने अपनी निजी जिंदगी के उन काले पन्नों को खोला है, जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया है। दुनियाभर में भारत का तिरंगा लहराने वाली मैरी कॉम कई संघर्षों से गुजरी हैं।
20 साल बाद पति से हुईं अलग (Mary Kom divorce News)
मैरी कॉम ने खुलासा किया कि साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले लगी चोट उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। मैरी ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि जब तक मैं खेल रही थी और जीत रही थी, तब तक सब ठीक था। मुझे अपने पैसों की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब मैं चोटिल हुई, तब मुझे एहसास हुआ कि मैं एक झूठ जी रही थी। उन्होंने बताया कि 20 साल से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद उन्हें अपने पति से अलग होना पड़ा।

चोटिल होने के बाद बदली जिंदगी
एक तरफ जहां मैरी कॉम अपनी चोट और खत्म होते करियर से जूझ रही थीं। वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी बिखर गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अंत में तलाक ही एकमात्र रास्ता बचा। मैरी ने भावुक होकर कहा कि लोग मुझे लालची कह रहे हैं, जबकि उन्हें नहीं पता कि मुझ पर क्या गुजरी है। जिस दुनिया के लिए मैं प्रेरणा थी, आज वहीं मुझे बदनाम किया जा रहा है।
मैरी ने यह भी खुलासा किया कि वह इस समय गंभीर आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अंदर से पूरी तरह टूट चुकी हूं, लेकिन मेरे पास दुख मनाने या रोने तक की फुर्सत नहीं है क्योंकि मेरे पास पर्याप्त पैसे भी नहीं बचे हैं। एक मां के रूप में मैरी कॉम की हिम्मत आज भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वह अब एंडोर्समेंट (विज्ञापन) और स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन में काम ढूंढ रही हैं ताकि अपने बच्चों का भविष्य संवार सकें। ये बताते हुए उनकी आंखें भी नम हो गई।












Click it and Unblock the Notifications