Mardaani 3 Review: 'देवी पूजने वाले देश में बेटियां गायब!', मर्दानी 3 को लेकर पीवी सिंधु ने खोला सबसे बड़ा राज

Mardaani 3 Review: भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) चर्चाओं में बनी हुई हैं। 30 जनवरी को रिलीज होने वाली 'मर्दानी 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पीवी सिंधु ने भी हिस्सा लिया। सिंधु ने कहा कि यह फिल्म महज मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाई का आईना है। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की।

पीवी सिंधु ने फिल्म को लेकर कही ये बात (Mardaani 3 Review)

पीवी सिंधु ने आगे कहा कि भारत जैसे देश में बेटियों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सिंधु ने कहा कि जिस देश में हम देवी की पूजा करते हैं, वहां हर हफ्ते हजारों बच्चियों का लापता होना चिंताजनक है। उन्होंने रानी मुखर्जी के अभिनय की सराहना करते हुए इसे हर भारतीय के लिए एक जरूरी फिल्म (मस्ट वॉच) बताया।

Mardaani 3 1

रणबीर कपूर ने की रानी मुखर्जी की तारीफ

फिल्म जगत में रानी मुखर्जी के 30 साल पूरे होने पर एक्टर रणबीर कपूर ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। रणबीर ने रानी के साथ फिल्म 'सावरिया' से डेब्यू किया था। रणबीर ने कहा कि रानी मुखर्जी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने सिनेमा में महिलाओं के चित्रण को नई दिशा दी है। रणबीर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि रानी ही वह पहली व्यक्ति थीं जिन्होंने उनके करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें आत्मविश्वास दिया था।

पीवी सिंधु ने खेल के मैदान पर किया था कमाल

जकार्ता में आयोजित इंडोनेशिया मास्टर्स के दौरान पीवी सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होजमार्क को हराकर अपने करियर की 500वीं अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह रतिचानोक इंतानोन और कैरोलिना मारिन जैसी महान खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई हैं।

क्या है 'मर्दानी 3' की कहानी?

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लौट रही हैं। फिल्म का केंद्र देश के गरीब समुदायों से गायब होने वाली 8-9 साल की बच्चियों और उनके पीछे सक्रिय मानव तस्करी के नेटवर्क पर आधारित है। साल 2014 में शुरू हुई यह फ्रेंचाइजी लगातार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रहार करती आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+