पेट का कैंसर, 8 कीमोथेरेपी सेशन और बड़ी सर्जरी, अब 42 वर्षीय दिग्गज वापसी के लिए है तैयार
Marcelo Garcia: खेल के मैदान और उसके बाहर आने वाली हर चुनौती को पार करने वाला खिलाड़ी ही महान बनता है। खेल जगत में ऐसे कई सारे नाम रहे हैं, जिन्होंने कैंसर को मात देकर वापसी की और फिर अपने खेल से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज हम बात कर रहे हैं ब्राजीलियन जिउ-जित्सु मार्शल आर्ट के महानतम एथलीट मार्सेलो गार्सिया की।
करीब दो साल पहले पेट के कैंसर ने उन्हें और उनके चाहने वालों को पूरी तरह स्तब्ध कर दिया था। लेकिन उन्होंने कैंसर को मात दी और अब 6 दिसंबर को ONE Championship में अपनी दूसरी फाइट के लिए वापसी करने को तैयार हैं।

साल 2023 में मिली कैंसर की खबर ने गार्सिया को हिलाकर रख दिया
नौ बार के वर्ल्ड चैंपियन के पैरों तले जमीन खिसक गई, जब उन्हें पेट के कैंसर होने की जानकारी मिली। उन्होंने इस बारे में बताया, "मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। मैं चीजें समझनी की कोशिश कर रहा था।"
42 वर्षीय गार्सिया के लिए एक बात सही रही कि उनके कैंसर के बारे में जल्दी पता चल गया था। इसके बाद उन्हें नौ कीमोथेरेपी सेशन और बीच में एक बड़ी सर्जरी करवानी पड़ी। उन्होंने बीमारी और इलाज के उस दौर को याद करते हुए कहा, "पहले चार कीमो सेशन बहुत भयावह थे। आखिरी के चार इतने बेकार नहीं थे। इस दौरान बीच में सर्जरी भी करवानी पडी।"
कैंसर से जंग जीतने के बाद प्रोफेशनल मैचों के लिए वापसी की
करियर में हर उपलब्धि हासिल करने के बाद ब्राजील में जन्मे दिग्गज ने 2011 में खेल को अलविदा कह दिया था। लेकिन कैंसर से जंग जीतने के बाद उन्होंने वापसी का फैसला लिया और जनवरी 2025 में जापानी लैजेंड मासाकाजू इमानारी को सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में हराया।
अब वो अपने दूसरे ONE Championship मैच के लिए ONE Fight Night 38 में वापसी करेंगे और उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के लाक्लैन जाइल्स से होगा। उनका प्रयास जीत हासिल करते हुए अगली पीढ़ी को प्रेरित करने पर होगा।












Click it and Unblock the Notifications